लिपस्टिक का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 22, 2019

लिपस्टिक का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं, जानें इससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

दुनिया की हर लड़की को सजना सवारना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। उन्हीं में से एक है लिपस्टिक। जैसा कि आप सभी जानते हैं, हर महिला के मेकअप लिस्ट में शुमार होती है लिपस्टिक। शादी में जाना हो, पार्टियों में जाना हो या फिर घर से बाहर कहीं घूमने ही क्यों ना जाना हो अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं। इसे लगाने से महिलाओ की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते है।
जिस प्रकार अंदरुनी सुंदरता होने के लिए किसी भी इंसान में प्यार, समझ, संवेदनशीलता आदि का होना जरूरी है ठीक उसी तरह ही बाहरी सुंदरता को बढ़ाने के लिए भी कई चीजों की जरूरत होती है, लिपस्टिक एक ऐसी ही चीज है। लिपस्टिक होठों में लगाने से महिलाओं की सुंदरता में और निखार आ जाता है। तो आज हम आपको बताएंगे लिपस्टिक के बारे में कुछ रोचक बातें जो शायद आप नहीं जानते हैं।

1- आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुराने समय में लोग होठों को रंगने के लिए लाल फलों या लाल फूलों का इस्तेमाल किया करते थे।

2- अरब के वैज्ञानिक अबुलक़ासिस ने नवी सदी में ठोस लिपस्टिक की खोज की थी।

3- दुनिया की 75% महिलाएं लिपस्टिक का यूज़ करती है।

4- ऐसा माना जाता है जो महिला पिंक कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं वो स्वभाव से बहुत रोमांटिक होती हैं।

5- लिपस्टिक लगाने वाली महिलाओं की तुलना में जो महिलाएं लिपस्टिक का इस्तेमाल नहीं करती हैं वे पुरुषों को ज्यादा अट्रैक्ट करती है।

इस बारे में आपकी कोई राय हो तो कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname