Propose Day 2019: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है ये खास दिन - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 5, 2019

Propose Day 2019: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है ये खास दिन

वेलेंटाइन डे वीक दुनिया का सबसे रोमांटिक सप्ताह माना जाता है। वैलेंटाइन डे प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को ही मनाया जाता है ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। लेकिन वेलेंटाइन डे से पहले भी कुछ रोमांटिक डे मनाए जाते हैं जैसे रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे इत्यादि और इन सभी के बाद आता है वेलेंटाइन डे। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है, नहीं न? तो कोई बात नहीं आइए आज हम आपको बताते हैं कि प्रपोज डे कब और क्यों मनाया जाता है।
इस दिन मनाया जाता है प्रपोज डे- वैलेंटाइन डे सप्ताह का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है और यह दिन हर साल 8 फरवरी को ही मनाया जाता है। ये एक ऐसा ख़ास दिन है जब आप अपने दिल की फीलिंग किसी स्पेशल इंसान के साथ शेयर करते हैं। इस दिन हर कोई व्यक्ति अपनी चाहत के सामने अपने प्यार का इज़हार करता हैं। इस दिन का मन ही मन में किसी से प्यार करने वाले लोगों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है ताकि वह इस ख़ास दिन पर अपने प्यार व अपनी फीलिंग को सामने वाले को बता सकें।
ये दिन प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े बहुत ही खुशी के साथ मनाते हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे वीक विदेशों में कई वर्षो से मनाया जाता रहा है लेकिन अभी धीरे-धीरे दुनिया के सभी देशों में इसे लोग बढ़-चढ़ कर अपना रहे हैं। देखा जाए तो ये दिन युवाओं द्वारा ही ज्यादा उत्साह पूर्वक मनाया जाता है लेकिन आज के समय में बदलती सोच के साथ सभी उम्र के लोग इसे बड़े ही प्यार से मनाने लगे हैं।
इसलिए मनाया जाता है प्रपोज डे- यह दिन मनाने के पीछे लोगों की यह मुख्य वजह होती है कि वह सिर्फ एक ऐसा स्पेशल दिन चाहते हैं जब वह अपने दिल की बात को अपनी प्रेमिका, प्रेमी या फिर अपने दोस्त के साथ अच्छे से बोल सके। इस दिन हर कोई अपने प्यार का इज़हार अलग अंदाज़ में करता है, जैस- कोई अपने प्रेमी को फूल देकर अपने दिल की बात करता है तो कोई कार्ड दे कर। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को घुमाने ले जाते हैं, रोमांटिक डिनर पर ले जाते है, फिल्म दिखाते हैं, कैसे भी करके अपने प्यार के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करते हैं, तो दोस्तों आप क्या करने वाले हो इस ख़ास मौक़े पर हमे कमेंट करके ज़रूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname