गोरखपुर: पशुओं की कब्रगाह बनता जा रहा है गौ सेवा केंद्र, भूख और प्यास से कई पशुओं की मौत - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

गोरखपुर: पशुओं की कब्रगाह बनता जा रहा है गौ सेवा केंद्र, भूख और प्यास से कई पशुओं की मौत

गोरखपुर के जिला पंचायत बांसगांव के द्वारा संचालित की जा रही कांजी हाउस में एक हफ्ते के भीतर ही 10 गायों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पशु सेवा के लिए बनाया गया यह पशु आश्रय गृह ही पशुओं की कब्रगाह बनता जा रहा है।

जिला पंचायत की ओर से संचालित की जा रही इस गोवंश आश्रय गृह में करीब 100 पशु रखे गए है। बताया जा रहा है कि लगातार भूख और प्यास के चलते पशुओं की मौत हो रही है। पशु आश्रय गृह में पशुओं को समय से चारा और पानी नहीं दिया जाता है, जिस कारण इनकी मौत हुई है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पंचायत बांसगांव कर समाहर्ता अधिकारी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इससे पहले भी कई बार पशुओं की मौत के मामले सामने आते रहे है। मामला पंजीकृत होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

एक तरफ जहां पूरे देश में गौरक्षा को लेकर आंदोलन चलाए जा रहे हैं और राजनीति की जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ उपेक्षा झेल रहे पशुओं की यह हालत कई सवाल सवाल खड़े कर रही है। आपकी क्या राय है इस पूरे मामले को लेकर? हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname