आईसीयू में भर्ती महिला को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, March 24, 2019

आईसीयू में भर्ती महिला को नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप

देश में एक तरफ जहां नारी सशक्तिकरण और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं सुनसान सड़कों में तो छोड़िए अस्पतालों में तक सुरक्षित नहीं है। मेरठ शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में आने वाले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

महिला मरीज ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के ही 3 कर्मचारियों ने उसे नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला पेट में संक्रमण की बीमारी के चलते 21 मार्च से एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थी। बीते शनिवार अस्पताल के कर्मचारियों ने पीड़ित महिला के परिजनों को घर भेज दिया था, जिसके बाद वार्ड ब्वॉय सहित तीन कर्मचारियों ने मिलकर बीमार महिला को नशीला इंजेक्शन लगा कर अर्ध बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

होश में आने के बाद महिला ने अपने परिवार वालों को सारी घटना की जानकारी दी। घटना प्रकाश में आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया, बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ व इस बारे में आपकी क्या राय है कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname