लौकी के जूस के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, दूर करता है ये गंभीर परेशानियां - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 12, 2019

लौकी के जूस के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, दूर करता है ये गंभीर परेशानियां


स्वाद में अच्छी नहीं होने के कारण लोग लौकी खाने से मुंह मोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी कई गुणों से भरपूर होती है साथ इसका जूस से शरीर को क्या फायदा पहुंचाता है। हाई बीपी से लेकर दिल तक की बीमारियों में इसका इस्तेमाल फायदेमंद होता है।

लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिंस, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक पाया जाता है, जो शरीर स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं। लौकी में 12% पानी और बाकी फाइबर होता है। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से शरीर कभी बीमारियों की चपेट में नहीं आता है।

दिल के रोगियों के लिए लौकी का जूस फायदेमंद है। वजन कम करने वाले लोगों को इसका प्रयोग करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है लौकी का जूस। लौकी के जूस का इस्तेमाल तनाव को दूर करने के लिए भी किया जाता है। बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए भी लौकी का जूस फायदेमंद है। लौकी का जूस पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर पाचन को सुधारता है और त्वचा को सुंदर बनाने के लिए इसका प्रयोग अच्छा होता है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname