नमस्कार दोस्तों, अभी-अभी बड़ी खबर निकल कर आ रही है एक किलोग्राम को लेकर। जैसा कि हम सभी जानते हैं एक किलोग्राम वजन काफी सालों से चला आ रहा है। किराना दुकान हो या सब्जी मार्केट हो या कहीं भी। हम जो भी खरीदते और बेचते हैं इसी 1 किलोग्राम की वजह से। लेकिन अब 1 किलोग्राम बदलने जा रहा है या हम कह सकते है एक किलोग्राम अब एक किलोग्राम नहीं रहेगा। अब 1000 ग्राम का नहीं रहेगा 1 किलोग्राम । यह फैसला 2019 से यह फैसला लागू हो सकता है। खबर के अनुसार वैज्ञानिक बदलने वाले हैं 1 किलोग्राम की परिभाषा। क्या नए बदलाव आए हैं 1 किलोग्राम को लेकर और अब एक किलोग्राम क्या होने वाला है। आइए जानते हैं।
वैज्ञानिकों ने रिटायर किया 1 किलोग्राम का बाट । अब आपके रोजाना के सामान पर होगा इसका असर। फ़्रांस के वर्साइल्स में 'वेट एंड मेज़र्स' पर एक बड़ा सम्मलेन आयोजित किया गया था। जिसमें कई वैज्ञानिक एकत्र हुए थे। इसमें किलोग्राम की परिभाषा बदलने के लिए वोट किया गया था । जिसके बाद इस फ़ैसले पर मुहर लगा दी गई।1 किलोग्राम बदले जाने के विषय के बारे में मतदान में 50 से अधिक देशों ने एक स्वर में अंतरराष्ट्रीय मापन प्रणाली में परिवर्तन को अनुमति दे दी है।
मतदान के बाद किलोग्राम और अन्य मुख्य मानक इकाइयों को दोबारा संसोधित किया जाएगा। यह 20 मई से प्रभावित होगा। इस किलोग्राम में जो बदलाव हुआ है वह लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन उद्योग और विज्ञान में इसका व्यावहारिक प्रयोग होने की उम्मीद है। क्योंकि यहां सटीक माप होने की आवश्यकता होती है। दोस्तों अब यह तो तय है की अब एक किलोग्राम बदला तो जरूर जाएगा। लेकिन अभी इस बदलाव के बाद इस किलोग्राम के जगह पर क्या लाया जाएगा और वह सही साबित होगा या नहीं यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा। दोस्तों तो यह थी 1 किलोग्राम को लेकर बड़ी खबर। दोस्तों आपकी क्या राय है इस 1 किलोग्राम वजन के बारे में ? इसे बदलना चाहिए कि नहीं। हमें आप कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment