गर्म चाय की चुस्की पसंद है तो आपकी चिंता बढ़ा सकती है ये खबर - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 9, 2019

गर्म चाय की चुस्की पसंद है तो आपकी चिंता बढ़ा सकती है ये खबर

लोगों को चाय पीना बहुत पसंद होता है। गॉसिप करना हो, काम से ब्रेक लेना हो या सुबह की शुरुआत करनी हो लोग बस गरम-गरम चाय की चुस्की लेने का बहाना ढूंढते हैं लेकिन आपकी ये आदत आपको बीमार बना रही है। गर्म चाय से आपको कई तरह के नुकसान होते हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है गर्म चाय के नुकसान।

कुछ लोगों को सुबह बिस्तर छोड़ते ही सबसे पहले चाय पीने की आदत होती है कई लोग तो बिस्तर पर लेटे हुए ही गर्म चाय की फरमाईश करते हैं लेकिन यह गर्म चाय शरीर को कई परेशानियों का शिकार बना रही है। गर्म चाय भोजन नली को नुकसान पहुंचाती हैं। गर्म चाय पेट में पाचन शक्ति को घटा देती हैं और पेट की भूख खत्म कर देती है।


गर्म चाय से पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसका इस्तेमाल पेट में गैस पैदा करता हैं जिससे पेट फूलने और दर्द होने लगता हैं। गर्म चाय से शरीर में कैंसर की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। चाय पीने के कारण अल्सर की समस्या भी हो जाती है। चाय के सेवन से दांतों में भी पीलापन आने लगता है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname