बजट 2019: मोदी सरकार के अंतिम बजट से ये हैं लोगों की उम्मीदें, इन चीजों पर पड़ सकता है बजट का प्रभाव - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 22, 2019

बजट 2019: मोदी सरकार के अंतिम बजट से ये हैं लोगों की उम्मीदें, इन चीजों पर पड़ सकता है बजट का प्रभाव

दोस्तो इसी वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं और मोदी सरकार अपना अंतिम बजट अगले महीने की 1 तारीख (1फरवरी) को पेश करने वाली है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है की लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए मोदी सरकार आम जनता पर प्रभाव डालने के लिए कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती हैं। बता दें यह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किया जाने वाला छठा बजट होगा।
माना जा रहा है पांच राज्यों में हुए चुनाव में बीजेपी की हार के बाद व वर्तमान हालात के मद्देनजर यह बजट कुछ खास रहेगा। वैसे यह एक अंतरिम बजट है, लेकिन इसके बाद भी आम लोगों को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस बार संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से प्रारंभ होगा और 13 फरवरी को खत्म होगा। ऐसे में ये इस लोकसभा व मोदी सरकार का अंतिम संसद सत्र हो सकता है क्योंकी जानकारी के अनुसार अप्रैल-मई में आम चुनाव हो सकते हैं। 
बता दें अंतरिम बजट व पूरे साल के बजट में कुछ खास फर्क नहीं होता है। इसमें पूरे वर्ष के सभी खर्चों का लेखा-जोखा पेश किया जाता है। यह बजट मोदी सरकार के लिए इसलिए खास है क्योंकि इसके द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले कुछ लोकप्रिय घोषणाएं करके जनता को आकर्षित किया जा सकता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें की चुनावी वर्ष में सरकार को सीमित समय के लिए ही जरूरी सरकारी खर्च करने की इजाजत होती है। जिसके बाद कार्यकाल पूरा होने पर नई सरकार द्वारा पूरे साल का बजट पेश किया जाता है।

मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें रक्षा, तकनीकी, दूरसंचार समेत कई दूसरे क्षेत्रों के लिए भी पैकेज की घोषणा हो सकती है। इनकम टैक्स स्लैब में भी बदलाव किए जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए इस बजट में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हो सकती है व किसानों की कर्ज माफी की घोषणा भी की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname