चाणक्य नीति- किसी स्त्री से वैवाहिक सम्बन्ध बनाने से पहले स्त्रियों के ये 3 रहस्य जान लें, कभी धोखा नहीं खाएंगे - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 21, 2018

चाणक्य नीति- किसी स्त्री से वैवाहिक सम्बन्ध बनाने से पहले स्त्रियों के ये 3 रहस्य जान लें, कभी धोखा नहीं खाएंगे

आचार्य चाणक्य को भारत के इतिहास का सबसे विद्वान व्यक्ति माना गया है। चाणक्य ने स्त्री-पुरुषों के संबंधों को लेकर जो नियम दुनिया को बताए हैं वह आज के युग में भी बिल्कुल सही है। उनकी बातों को जो स्त्री-पुरुष अपने जीवन में अपनाते हैं उनका जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है। वैसे तो चाणक्य ने खुशहाली भरे जीवन के लिए कई रहस्य बताएं हैं लेकिन शायद आचार्य चाणक्य को भी इस बात का अंदाजा था कि किसी पुरुष को सबसे ज्यादा दुख तब मिलता है जब वह किसी स्त्री द्वारा धोखे का शिकार होता है। इसलिए चाणक्य ने खासकर पुरुषों को ऐसी स्त्रियों से सावधान रहने की सलाह दी है जो उन्हें धोका दे सकती है। आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के कुछ ऐसे राज बताएं हैं जिनसे कोई भी पुरुष किसी स्त्री के हाथों धोखा खाने से बच सकता है। आइए जानते है।

पहली नीति- आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है जो औरतों में खूबसूरती देख कर शादी करते हैं। अक्सर देखा जाता है लड़के सुंदर लड़कियों की सुंदरता देखकर ही मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसलिए आचार्य चाणक्य ने बताया है कि लड़की में सुंदरता से ज्यादा स्वभाव और अच्छे लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक जिस लड़की का स्वभाव अच्छा होगा वह घर को स्वर्ग बना सकती है और अगर लड़की का स्वभाव बुरा हैं तो वह किसी भी घर को बर्बाद कर सकती है।

दूसरी नीति- आचार्य के मुताबिक शादी से पहले लड़की के अंदर सुंदरता नहीं बल्कि उसके संस्कार देखा जाना चाहिए। लाख सुंदर होने के बावजूद अगर किसी लड़की में संस्कारों की कमी है तो वह कभी भी अच्छी पत्नी साबित नहीं हो सकती। आचार्य चाणक्य के मुताबिक बुरे संस्कार वाली लड़की खुद पति-पत्नी के रिश्ते को भी नहीं बचा सकती है।

 तीसरी नीति- ऐसी लड़कियां जो महंगे कपड़ों, गहनों को ज्यादा पसंद करती हैं। वह अक्सर किसी अमीर घर के लड़के से शादी करने का सपना देखती है। इसलिए अगर आपके पास किसी ऐसी लड़की से शादी का प्रस्ताव आए तो आप सावधान हो जाएं क्योंकि अगर आप उसकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे तो वह आपको एक न एक दिन धोखा अवश्य दे देगी। ऐसी स्त्रियां शादी के बाद भी अपने प्रेमी के बारे में सोचती रहती हैं। इसलिए ऐसी औरतों से सावधान रहें। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ । हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

नोट- किसी को असम्मानित करना या उनकी भावनाओं को आहत करने का हमारा उद्देश्य नहीं है। हम सिर्फ समाज को सचेत करना चाहते है ।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname