24 December - आज का इतिहास, जानें - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 24, 2018

24 December - आज का इतिहास, जानें

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। जैसा की हम सभी जानते है इतिहास बहुत ही पुराना और विस्तृत है जिसे याद रख पाना कोई आसान नहीं काम है। इसी दिशा में हमारा एक छोटा सा प्रयास है जिसमे हम आपको हमारे देश और विश्व के इतिहास में घटित महतवपूर्ण घटनाओं की जानकारी तारीख के हिसाब से प्रतिदिन देते है । यह वह घटनाएं होती है जो किसी विशेष कारण से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। तो आइये जानते है 24 दिसंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, जो इतिहास के पन्नो में दर्ज है।

1- आज ही के दिन 1524 में यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तगाली खोजी नाविक वास्कोडिगामा का कोच्चि में निधन हो गया था।

2-  आज ही के दिन 1921 में नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ ठाकुर ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।

 3- आज ही के दिन 1924 में मशहूर गायक मोहम्मद रफी का जन्म हुआ था। रफ़ी साहब हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गायकों में से एक थे। अपनी आवाज की मिठास की वजह से इन्हें शहंशाह ए तरन्नुम भी कहा जाता है। मोहम्मद रफी ने कई भाषाओं में 26000 गीत गाए। इनमें हिंदी गानों के अतिरिक्त गजल, भजन, देशभक्ति गीत, कव्वाली आदि शामिल हैं। रफी साहब को 6 बार सर्वश्रेष्ठ गायक के फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। वर्ष 1965 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाजा।

 4- आज ही के दिन 1962 में सोवियत संघ ने प्रथम परमाणु परीक्षण किया।

5- आज ही के दिन 1967 में चीन ने प्रथम परमाणु परीक्षण किया।

6- आज ही के दिन 1986 में लोटस टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया।

7- आज ही के दिन 1986 से भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोगता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1986 में इसी दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित हुआ था। इसके बाद इस अधिनियम में 1991  और 1993 में संशोधन किए गए।

8- आज ही के दिन 2000 में विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

9- आज ही के दिन 2002 में दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ हुआ था।

10- आज ही के दिन 2007 में मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने 4000 चक्कर पूरे किए।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname