अंडे के छिलके से ऐसे मोटी कमाई कर रही हैं ये महिलाएं, अपनाया ये तरीका - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 24, 2018

अंडे के छिलके से ऐसे मोटी कमाई कर रही हैं ये महिलाएं, अपनाया ये तरीका


नमस्कार दोस्तों, हम में से ज्यादातर लोगों को अंडा खाना पसंद होता है और यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का जो छिलका हम फेंक देते हैं उससे पैसा भी कमाया जा सकता है। जी हां आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे तो लेख को लास्ट तक पढ़ें। हम सभी लोग अंडा खाने के बाद अक्सर छिलका फेंक देते हैं क्योंकि इसको किसी काम का नहीं माना जाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ की एक महिलाएं बेकार समझे जाने वाले अंडे के छिलकों का उपयोग कर लाखों कमा रही है। यह जानकर आप जरूर आश्चर्य चकित हो गए होंगे कि आखिर अंडे के छिलके से कैसे महिलाएं मोटी कमाई कर रही है।
 

 छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महिलाएं अंडे के छिलके को खाद के रूप में बदलकर मोटा पैसा कमा रही है। आमदनी के लिए निकाला गया यह तरीका वह भी बेमिसाल है। इस महिला ने रोजगार का एक बिलकुल ही अलग और नया रास्ता तलाश किया है। गांव में, शहर में ठोस कचरे के रूप में जो अंडे के छिलके फेंके जाते हैं उन्हें उन्हें इकट्ठा करके यह काम किया जाता है। जब इन महिलाओं ने देखा के अंडे के छिलकों को लोग बेकार समझ कर फेंक देते हैं तो उन्होंने इन अंडे को छिलकों को रिसाइकल करने का सोचा। आज यह महिलाएं अंडे के छिलकों के कैल्शियम पाउडर और खाद बना रही हैं।

यह बात हम आपको बता दें अंडे के छिलके से जो पाउडर तैयार किया जाता है उसे मुर्गियों को खाने के साथ दिया जाता है। इससे मुर्गियों के खाने में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें मुर्गी तंदुरुस्त रहती है। यह महिलाएं साथ ही में मुर्गी पोल्ट्री फॉर्म को भी चलने काम भी कर रही हैं। जहां महिलाएं अंडे के छिलकों का उपयोग करके पैसे कमा रही है वही बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। हमारे इस लेख से संबंधित अगर आपको कोई प्रश्न हो तो कमेंट में जरूर पूछें। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname