23 December - आज का इतिहास, जानें - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 24, 2018

23 December - आज का इतिहास, जानें

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है। जैसा की हम सभी जानते है इतिहास बहुत ही पुराना और विस्तृत है जिसे याद रख पाना कोई आसान नहीं काम है। इसी दिशा में हम एक छोटा सा प्रयास आज से शुरू करने जा रहे है जिसमे हम आपको  हमारे देश और विश्व के इतिहास में घटित महतवपूर्ण घटनाओं की जानकारी तारीख के हिसाब से प्रतिदिन देंगे। यह वह घटनाएं होंगी जो किसी विशेष कारण से इतिहास के पन्नों में दर्ज है। तो आइये जानते है 23 दिसंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, जो इतिहास के पन्नो में दर्ज है।

1- आज ही के दिन 1672 में खगोल विद जिओवनी डोमेनिको कासिनी ने शनि के उपग्रह रिया की खोज की थी।

2- आज के दिन 1899 में प्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हआ।

3- आज ही के दिन 1901 में शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।

4- आज ही के दिन 1902 में भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। वह किसानों की आवाज बुलंद करने वाले प्रखर नेता थे। प्रधानमंत्री पद पर चौधरी चरण सिंह का कार्यकाल 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक रहा। एक राजनेता के साथ चौधरी चरण सिंह एक कुशल लेखक भी थे।

5- आज ही के दिन 1912 में नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के लिए वायसराय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया। लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।

6- आज ही के दिन 1921 में विश्व भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।

7- आज ही के दिन 1922 बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।

8- आज ही के दिन 1968 में मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट मेनका का सफल प्रक्षेपण किया गया।

9- आज ही के दिन 2000 में पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।

10- आज ही के दिन 2000 में ही भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य करने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहां का निधन हुआ। उनका वास्तविक नाम अल्लाह वसई था। नूरजहां ने अपनी दिलकश आवाज और अभिनय से लगभग 4 दशक तक श्रोताओं के दिल पर छाप छोड़ी। दक्षिण एशिया की महानतम गायिकाओं में शुमार की जाने वाली मल्लिका ए तरन्नुम नूरजहां को लोकप्रिय संगीत में क्रांति लाने और पंजाबी लोकगीतों को नया आयाम देने का श्रेय जाता है। उन्हें मनोरंजन के क्षेत्र में पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान तमगाए इम्तियाज से सम्मानित किया गया था।

11- आज ही के दिन 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव का निधन हुआ।

12- आज ही के दिन 2008 में सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद, क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname