प्रिय मित्रों आपका स्वागत है। आज के लेख में हम आपको बताएंगे हिंदू धर्म से जुड़े उन रोचक तथ्यों के विषय में जो इसे बाकी सभी धर्मों से अलग तो करते हैं साथ ही साथ इसे मानने वालों को गर्व भी प्रदान करते है। हिंदू धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। हिंदू धर्म का संस्थापक कौन है इसके बारे में कोई शाक्ष्य ही नहीं है पर इसके प्रचार-प्रसार में काफी सारे ऋषि-मुनियों और लोगों ने भूमिका निभाई जिनका जिक्र हिंदू धर्म की कई पुस्तकों में मिलता है। हिंदू धर्म का कोई एक धर्मशास्त्र नहीं है बल्कि बहुत सारी किताबे मिलाकर इसे एक धार्मिक आधार प्रदान करती है।
क्रिश्चियनिटी और इस्लाम के बाद हिन्दू धर्म विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है और 90% हिंदू हिंदुस्तान में ही रहते हैं। ऋग्वेद का इतिहास लगभग 3800 साल पुराना है जबकि 3500 साल तक इसे केवल मौखिक रूप में ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता रहा। हिंदू धर्म में 108 नंबर को बहुत ही पवित्र माना जाता है। तभी तो मालाओं में 108 मोती होते हैं। जिससे 108 बार ऊपर वाले को भगवान को याद किया जा सके।
हिंदू धर्म में सभी त्योहारों को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यहां शोक के कोई स्थान नहीं हिंदू धर्म की खास बात यह भी है यहां पर ऊपर वाले को याद करने के लिए यानी भगवान को याद करने के लिए कोई खास दिन या समय नहीं होता है आपका जब भी दिल करे आप प्रार्थना के लिए मंदिर जा सकते हैं। हिंदू धर्म शायद इकलौता ऐसा धर्म हैजिसमें देवी देवताओं की संख्या समान है। दोनों को एक ही श्रद्धा के साथ पूजा जाता है। हिंदू धर्म एकमात्र ऐसा धर्म है जो नास्तिकता को भी स्वीकार करता है। बाकी धर्मों में ऐसा नहीं है। मित्रों आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें अपने कॉमेंट में जरूर शेयर करें।
No comments:
Post a Comment