धनतेरस पर न खरीदें ये सामान घर-परिवार हो सकता है बर्बाद - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 28, 2018

धनतेरस पर न खरीदें ये सामान घर-परिवार हो सकता है बर्बाद





धनतेरस पर खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। माँ लक्ष्मी जी के पूजन से पहले धन के देवता कुबेर जी की पूजा करना महत्वपूर्ण माना गया है। दीपावली से 2 दिन पहले धनतेरस का त्यौहार आता है। जिसमें देव, वैद्य, धन्वंतरी और महा लक्ष्मी जी के खजांची माने जाने वाले कुबेर देव की पूजा होती है। दिवाली से पहले कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाने वाले त्यौहार धनतेरस को धन्वंतरी त्रयोदशी भी कहा जाता है। आज के इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए और किन चीजों की नहीं। आइये जानते है ।

सबसे पहले जानते हैं धनतेरस पर कौन सी चीज आप खरीद सकते हैं। धनतेरस पर दिवाली के सामान और पूजा की सामग्री आप खरीद सकते हैं। लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति भी खरीद सकते हैं और दीपावली के दिन इसी का पूजन करें। अक्सर लोग दीपावली के समय नई गाड़ी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भी गाड़ियां बड़ी संख्या में खरीदी जाती है यदि आप भी धनतेरस के दिन नई गाड़ी लेना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते है।  सोने और चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ है। चांदी का सिक्का या गहने भी खरीद सकते हैं। इस दिन यदि कपड़े खरीद रहे हैं तो सफेद या लाल रंग के कपडे को प्राथमिकता दें। संपत्ति खरीदना भी इस दिन शुभ माना जाता है। कमल, धार्मिक साहित्य, रुद्राक्ष की माला आप इस दिन खरीद सकते है। यह धन्वंतरि का दिन है इसीलिए इस दिन औषधि भी आप खरीद सकते है। स्टील और पीतल के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के बर्तन खरीदना भी लाभदायक है।
अब बात करते है धनतेरस के मौके पर दिन कौन सी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन कांच का सामान बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। शीशे का सम्बन्ध राहु से है। इसीलिए धनतेरस के दिन शीशे की वस्तु न खरीदें। एलुमिनियम के बर्तन धनतेरस के दिन खरीदना शुभ नहीं होता है। धनतेरस पर धारदार और नुकीला सामन जैसे चाक़ू, कैंची, और लोहे के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। धनतेरस के दिन काली वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए इसे अशुभ माना   जाता है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname