महात्मा गांधी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

महात्मा गांधी के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

नमस्कार दोस्तों, महात्मा गांधी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे। लेकिन फिर भी कुछ बातें ऐसी है जिन्हे हर कोई नहीं जानता। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर ऐसे ही कुछ बातों को लेकर आए हैं। जिसे जानकर आपको आश्चर्य होगा। आइए जानते है ।
* गांधी जी जब दक्ष‍िण अफ्रीका में थे इस दौरान उन्होंने एंग्लो बोएर युद्ध में स्वास्थ्यकर्मी के तौर पर मदद की थी। वहीं उन्होंने युद्ध की वि‍भिषिका देखी थी और अहिंसा के रास्ते पर चल पड़े थे।
* गांधी जी का सिविल राइट्स आंदोलन कुल 4 महाद्वीपों और 12 देशों तक पहुंचा।
* दुनिया में महात्मा गांधी का बहुत आदर-सम्मान है। इसका पता इससे चलता है। जिस देश (ब्रिटेन) से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी उसी ने उनके सम्मान में उनके निधन के 21 साल बाद उनके नाम से डाक टिकट जारी किया।
* भारत देश में  कुल 53 बड़ी सड़कें महात्मा गांधी के नाम पर हैं । जबकि विदेश में कुल 48 सड़कों के नाम उनके नाम पर हैं। इसमें हमने छोटी सड़कों शामिल नहीं किया है। 
* महात्मा गांधी की शव यात्रा 8 किलोमीटर लंबी थी।
* महात्मा गांधी का विवाह 13 साल की उम्र में उनसे एक साल बड़ी कस्तूरबा गांधी के साथ हुआ था। शादी की सभी रश्मों -प्रथाओं को पूरा करने में उन्हें एक साल लग गया और इस वजह से वह एक साल तक स्कूल नहीं जा पाए थे। 
* यह बात बड़े अचम्भे की है, शांति के पुजारी और दुनिया को अहिंसा का का पाठ पढ़ने वाले गाँधी जी को शांति का नोबेल पुरस्कार अब तक नहीं मिला है। जबकि उन्हें कुल 5 बार अभी तक इसके लिए नॉमिनेट किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname