राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में अब सुने महात्मा गांधी के ‘दिल की धड़कन’ - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 1, 2018

राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में अब सुने महात्मा गांधी के ‘दिल की धड़कन’

नमस्कार दोस्तों,महात्मा गांधी की हत्या के 70 साल बाद राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में उनके दिल की धड़कन सुनाई देगी। इस गाँधी जयंती  दिल्ली के राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में लोग अब महात्मा गांधी के ‘कृत्रिम दिल की धड़कन’ सुन सकेंगे। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर संग्रहालय कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। संग्रहालय के मुताबिक गांधी जयंती पर एक ‘डिजिटल मल्टीमीडिया किट’ जारी किया जाएगा जिसमें उनकी जिंदगी से जुड़े वीडियो और ऑडियो होंगे।



संग्रहालय ने बताया, ‘हमनें महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न स्तरों की ईसीजी (इलेक्ट्रोकाॢडयोग्राफी) जुटाई है और डिजिटल माध्यम में कृत्रिम रूप से उनकी दिल की धड़कन तैयार की है। यह लोगों के लिए बेहद रोचक सुविधा होगी।’ इस ‘डिजिटल मल्टीमीडिया किट’ को लोग इसे खरीद भी सकेंगे। 

जानकारी के मुताबिक यह किट एक पेन ड्राइव में है जिसमें गांधी लिखित 20 किताबों, उन पर लिखी गई 10 किताबों, गांधी के जीवन पर आधारित एके चेट्टियार द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री, उनके जीवन से जुड़ी 100 फोटोग्राफ, उनकी आवाज, उनके आश्रमों का डिजिटल भ्रमण व उनके पसंदीदा भजनों का संग्रह होगा। संग्रहालय ने कहा कि इससे युवाओं को गांधी के बारे में जानने का मौका मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname