जानिए बादाम के 10 बड़े फायदे, इस्तेमाल से दूर होंगी ये गंभीर परेशानियां - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 14, 2019

जानिए बादाम के 10 बड़े फायदे, इस्तेमाल से दूर होंगी ये गंभीर परेशानियां

अक्सर बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम दिमाग तेज करने वाला ड्राई फ्रूट कहा जाता है, लेकिन बादाम केवल दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, इसका इस्तेमाल शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे पहुंचाता है। तो क्या है बादाम के फायदे आइए जानते हैं।
बादाम कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, वसा, विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। प्रतिदिन बादाम का इस्तेमाल याददाश्त को भी बढ़ाता है।
1- बादाम दिल को सेहतमंद बनाए रखने का काम करता है इसमें मौजूद विटामिन ई दिल की बीमारियों को दूर करता है।
2- बादाम में पोटेशियम की मात्रा काफी अधिक होती है जिससे शरीर में रक्त संचार सुचारू बना रहता है।
3- कैल्शियम से भरपूर बादाम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है।
4- बादाम में फाइबर काफी अधिक मात्रा में होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है, जिससे कोलोन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
5- बादाम में प्रोटीन, मैग्नीज और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को शक्ति और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
6- बादाम का इस्तेमाल अल्जाइमर और दिमाग से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है।
7- बादाम से खून में शुगर का स्तर सामान्य रहता है, नियमित बादाम का सेवन डायबिटीज से लड़ने में मदद करता है।
8- बादाम का तेल शुष्क त्वचा, ब्लैकहेड्स को दूर कर त्वचा में चमक लाने का काम करता है।
9- इसके तेल से बालों की सभी प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं।
10- झुरिया हटाने के लिए भी इसका तेल मददगार साबित होता है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname