विवाह समारोह से अपने घर को वापस लौट रही आठवीं की छात्रा से उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक वहशी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। यह घटना उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित गौलापार क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी के पिता ने शुक्रवार को चोरगलिया थाने में दी तहरीर में बताया की गुरुवार की रात्रि उसकी नाबालिग बेटी अपनी कुछ सहेलियों के साथ घर से 2 किलोमीटर दूर विवाह समारोह में सम्मिलित होने गई थी। घर वापस लौटते समय पड़ोस में ही रहने वाले युवक विक्रम सिंह (डीजे विक्की) ने किशोरी को घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। लेकिन घर छोड़ने के बजाय वह किशोरी को किसी सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
दुष्कर्म के बाद आरोपी विक्रम सिंह किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर सब लोग सन्न रह गए। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और आरोपी विक्रम सिंह की तलाश में कई दबिश दी। अंततः शुक्रवार शाम विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

No comments:
Post a Comment