आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी भी मांसपेशियों में दर्द आम बात है। इस दर्द के शिकार बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी हो रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि ये दर्द क्यों होता है और कैसे हम पा सकते हैं इस दर्द से छुटकारा, नहीं? तो आइए जानते हैं।
मांसपेशियों में दर्द के कारण- मांसपेशियों में दर्द की वजह अधिक व्यायाम करना भी होती है। ज्यादा व्यायाम करने से शरीर में दर्द, अकड़न, खिंचाव या थकान जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। अधिक काम करने से मांसपेशियों में खिंचाव हो जाता है जो दर्द पैदा करता है। कई बार शरीर की क्षमता से अधिक वजन उठाने पर भी दर्द होने लगता है। गलत खान-पान और गलत जीवनशैली भी मांसपेशियों में दर्द पैदा करती है। हमारे शरीर में पोटेशियम और कैल्शियम की कमी होने पर भी दर्द होने लगता है। शरीर में ब्लड सरकुलेशन सही हो नहीं होने पर भी दर्द होता है। मांसपेशियों के दर्द में मोटापा एक बहुत बड़ा कारण है।
ऐसे पाए मांसपेशियों के दर्द से राहत- वहीं अगर मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने की बात करें तो गर्म पानी से नहाने पर मांसपेशियों के दर्द में आराम मिलता है। मांसपेशियों में दर्द होने पर मालिश करने से आराम मिलता है। एक ग्लास पानी में एक-एक चम्मच सिरका, शहद और कुछ पत्ते पुदीने के डालकर पीने से भी दर्द में आराम मिलता है। ज्यादा व्यायाम करने से होने वाले दर्द में कॉफी आराम पहुंचाती है। अंगूर, ब्लूबेरी, चेरी, अनार, जामुन में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो मांसपेशियों के दर्द को ठीक करने में सहायता करते हैं। फास्ट फूड का कम और हरी सब्जियों का इस्तेमाल अधिक करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।

No comments:
Post a Comment