अंगूर खाना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 2, 2019

अंगूर खाना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है

अंगूर खाना हर किसी को पसंद होता है। अंगूर एक ऐसा फल है जिसे आप बिना मेहनत के खा सकते हैं। न तो इसका छिलका उतारने की जरूरत है और न ही इसका बीज निकालने की। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही अंगूर सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। तो क्या है अंगूर के फायदे आइए जानते हैं।
अंगूर कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद कैलोरी, फाइबर और विटामिन (सी और ई) शरीर के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही कई बीमारियों जैसे टीबी कैंसर और ब्लड में इंफेक्शन में भी फायदा पहुंचाता है। अंगूर में ग्लूकोस,  मैग्निशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं जो टीबी और कैंसर जैसी बीमारी में फायदा पहुंचाते हैं।

डायबिटीज से पीड़ित रोगियों के लिए भी अंगूर काफी लाभकारी है। यह ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। अंगूर आयरन का बेहतरीन माध्यम है। इसके इस्तेमाल से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। माइग्रेन की समस्या में अंगूर का रस पीना फायदेमंद होता है। कुछ समय तक इसका सेवन करने से माइग्रेन की समस्या से निजात पाई जा सकती है। एक शोध के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम में अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए भी अंगूर रामबाण औषधि है।
अंगूर का रस निकालकर पीने से कफ की समस्या तो दूर होती है और साथ ही भूख ना लगने की समस्या भी दूर हो जाती है। अंगूर खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी भी दूर हो जाती है। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ व इस बारे में आपके कोई सवाल हैं तो कमेंट के माध्यम से पूछें।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname