अक्सर हम यह सुनते रहते हैं कि अधिक पानी पिया करो स्वस्थ रहोगे। पानी हमारे शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाने में सहायता करता है। हमारा शरीर 60% पानी से मिलकर बना होता है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाए तो डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में बहुत थकान महसूस होती है। इसीलिए हमारे घर के बड़े बुजुर्ग और डॉक्टर अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की जरूरत से अधिक पानी पीने से क्या होता है? नहीं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, जरूरत से अधिक मात्रा में पानी पीना हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। तो क्या है अधिक पानी पीने के नुकसान आइए जानते हैं।
1- जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हमारी पाचन क्षमता कमजोर होने लगती है।
2- ज्यादा मात्रा में पानी पीने से हमारे शरीर की कोशिकाओं में सूजन आने लगती है।
3- अधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे दिल की मांसपेशियों पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे रक्त प्रवाह में कमी होने लगती है।
4- अत्यधिक मात्रा में पानी पीने से ईएएच की समस्या हो सकती है। इसके प्रारंभिक लक्षण सूजन, उबकाई आना, चक्कर आना और वजन का बढ़ना होते हैं।
5- ईएएच की परेशानी बढ़ने पर उल्टी, भ्रम, सर दर्द और यहां तक कि रोगी कोमा में भी जा सकता है।
6- जरूरत से अधिक मात्रा में पानी पीने पर हमारे शरीर के लिए जरूरी मिनरल्स मूत्र द्वारा बाहर निकल जाते हैं।
न्यूट्रीशनिस्ट की माने तो एक सामान्य व्यक्ति को हर दिन 8 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन गर्मी के दिनों में इस खपत को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए। इस बारे में आपके कोई सवाल हैं, तो कमेंट के माध्यम से पूछें।
No comments:
Post a Comment