अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते और रात का खाना भी देर से खाते हैं तो आप सावधान हो हो जाइए। क्योंकि इससे आपकी जान खतरे में आ सकती है। एक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि ऐसा करने से दिल से जुड़ी बीमारियां हो जाती है और साथ ही कई अन्य तरह की परेशानियां भी होने लगती है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है।
प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी के यूरोपीय जर्नल द फाइंडिंग में छपे एक शोध पत्र में बताया गया है कि सुबह का नाश्ता नहीं करने और रात का खाना देर से खाने पर समय से पहले ही जान जाने की संभावना 4 से 5 गुना बढ़ जाती है और दूसरा दिल का दौरा भी पड़ सकता है। दरअसल दिल के दौरे की शिकार 113 मरीजों पर एक शोध किया गया था। जिनकी औसत उम्र 60 साल थी। इनमें 73 फ़ीसदी पुरुष थे। इसमें पाया गया है कि सुबह का नाश्ता नहीं करने वाले मरीज 53 फ़ीसदी थे जबकि रात का भोजन देर से करने वाले 51 फ़ीसदी और 40 फ़ीसदी मरीजों में दोनों तरह की आदतें पाई गई।
यानी साफ है नाश्ता न करना और रात का खाना न खाना सीधा दिल पर असर करता है। जबकि एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा करने से डायबिटीज का खतरा भी बेहद बढ़ जाता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से मेटाबॉलिज्म को नुकसान पहुंचाता है। भूख लगने के साथ गुस्सा आता है। मुंह से बदबू आना जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप नाश्ता और रात का खाना सही समय पर लें और अच्छा खाएं और स्वस्थ रहें। ऐसी ही कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।
No comments:
Post a Comment