एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल है खतरनाक, कई बीमारियों को लगाता है फॉयल - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 28, 2019

एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल है खतरनाक, कई बीमारियों को लगाता है फॉयल

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो रोटी या पराठे को गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां, तो संभल जाइए क्योंकि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। साथ ही शरीर की परेशानियों को भी बढ़ाता है। तो क्या है एल्युमिनियम फॉयल के नुकसान आइए जानते हैं।
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आमतौर पर हर घर में किया जाता है। इसका इस्तेमाल भले ही खाने को गर्म और ताजा बनाए रखता हो लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम भी करता है। जब हम किसी गर्म खाने को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं तो इससे फॉयल भी गर्म हो जाता है और खाने के साथ प्रतिक्रिया शुरू कर देता है। इससे अल्जाइमर होने का खतरा बढ़ जाता है।
एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल हड्डियों को भी कमजोर बनाता है एसिडिक चीजों को एल्युमिनियम फॉयल में रखने से बचना चाहिए। एल्युमिनियम फॉयल में रखा खाना शरीर को लिवर और किडनी से जुड़ी बीमारियों का भी शिकार बना देता है, साथ ही इसमें रखे भोजन के सेवन से दिमाग की कोशिकाओं का विकास रुक जाता है और व्यक्ति सही से सोच विचार नहीं कर पाता है। ऐसी ही कई अन्य काम की बातें जानने के लिए बने रहे हमारे साथ।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname