Labours Day: मजदूर दिवस पर ये शुभकामना संदेश भेजें अपने कामकाजी मित्रों को - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 30, 2019

Labours Day: मजदूर दिवस पर ये शुभकामना संदेश भेजें अपने कामकाजी मित्रों को

पूरी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस यानी लेबर डे मनाया जाता है। यह दिन कामकाजी लोगों को सम्मान देने के लिए विशेष तौर पर मनाया जाता है। जहां तक भारत की बात है भारत में इसकी शुरुआत लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा 1 मई 1923 को की गई थी। लेकिन इंटरनेशनल लेबल पर लेबर डे 1 मई 1886 से ही मनाया जाता आ रहा है। उस समय इस दिन को मनाने का खास मकसद यह था की मजदूरों द्वारा किए जाने वाले काम के घंटों को कम करवाना। दरअसल पुराने समय में मालिकों द्वारा मजदूरों से दिन में 15-15 घंटे काम करवाया जाता था।
अमेरिका के भीतर संघ की हड़ताल और कई लोगों की जान जाने के बाद काम करने के समय काल को 8 घंटे कर दिया गया। ऐसे में कामकाजी लोगों के इस संघर्ष को देखते हुए उन्हें इस खास अवसर पर शुभकामना देना तो बनता ही है। तो इस मजदूर दिवस पर हम आपके लिए कुछ खास मैसेजेस लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने कामकाजी मित्रों को भेज कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1- किसी को क्या बताए की कितने मजबूर हैं हम, 

बस इतना समझ लीजिए कि मजदूर हैं हम।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !


2- मजदूर ऊंचाई की नींव है,

गहराई में है पर अंधकार में क्यों,

उसे तुच्छ न समझना, वह देश का गुरूर है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !


3- हाथों में लाठी है, मजबूत उसकी कद काठी है,

हर बाधा को वह कर देता है दूर,

दुनिया उसे कहती है मजदूर।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !


4- अगर इस दुनिया में मजदूर का नामों-निशा न होता,

फिर न होता हवा महल और न ही ताजमहल होता।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !


5- अमीरी में अक्सर अमीर अपने सुकून को खोता है,

मजदूर खाकर सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname