कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के संबंध में आज दिल्ली पुलिस ने उनकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अपूर्वा ने अपने पति की हत्या की बात कबूल ली है। रोहित की मां उज्वला तिवारी का कहना था की रोहित और अपूर्वा के प्रेम विवाह के बाद से ही दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। अपूर्वा रोहित और परिवार की संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। रोहित की मौत का पता 16 अप्रैल को चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रोहित की मौत दम घुटने से हुई थी।
दिल्ली पुलिस के अनुसार अपूर्वा अपनी शादी से खुश नहीं थी। 16 अप्रैल की रात को वह रोहित के कमरे में गई और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बाद में उन्होंने सबूत मिटाने की कोशिश की। यह पूरा घटनाक्रम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। शुरुआती जांच में अपूर्वा ने पुलिस को भटकाने की काफी कोशिश की लेकिन बाद में बहुत टूट गई। रोहित के साथ अपूर्वा की शादी पिछले साल मई माह में हुई थी। रोहित की हत्या की इस पहेली को सुलझाने के लिए जांच टीम का पूरा ध्यान घटना से जुड़े आखिरी 3 घंटे पर रहा।
जांच टीम ने घटना वाली रात 1 बजे से लेकर सुबह तड़के 4 बजे के बीच की कड़ियों को जोड़ा। दरअसल रोहित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह बात सामने आई थी कि लगभग 11:30 बजे रोहित अपने कमरे में जाकर सो गए थे। रात 1:30 बजे रोहित की पत्नी अपूर्वा उनके कमरे में जाती हुई दिखाई दी और 1 घंटे बाद 2:30 बजे कमरे से बाहर आती दिखाई दी। पुलिस के अनुसार इस दौरान ही घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को रोहित की गर्दन पर रगड़ के निशान मिले थे। इसके लिए पुलिस में अपूर्वा के बाल और नाखूनों के सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। ऐसी ही कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।

No comments:
Post a Comment