अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 17, 2019

अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से भारी तबाही

देश के कई राज्यों में मंगलवार शाम से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गर्म हवा के थपेड़ों की जगह तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। देश की कई जगहों से ओले और बिजली गिरने की भी खबरें हैं। उत्तर और पश्चिमी भारत पर मौसम के इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर देखा गया है।
बारिश के साथ ही ओले के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात समेत देश के कई अन्य राज्यों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश और आंधी के कारण कम से कम  35 लोगों की जान चली गई है। सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान में हुआ है। पीएम मोदी ने गुजरात में तूफान से मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश में बारिश से हजारों कुंतल गेहूं भीग गया। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ और पिछले तीन-चार दिनों से चल रही हीट वेव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अनुमान है कि आज भी मौसम में ठंडक रहेगी और तेज रफ्तार हवाएं तापमान में गिरावट लाएगी। आंधी और तूफान के भी आसार है। हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। ऐसी ही कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहें हमारे साथ।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname