भारत के इस शहर के लोगों की सैलरी बढ़ती है सबसे तेज, दुनिया में है तीसरे नंबर पर - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 26, 2019

भारत के इस शहर के लोगों की सैलरी बढ़ती है सबसे तेज, दुनिया में है तीसरे नंबर पर

भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में घरेलू आय में वृद्धि बढ़ोतरी की दर वर्ष 2014 से वर्ष 2018 के बीच दुनिया के 32 शहरों में तीसरे नंबर पर रही। ये जानकारी  नाइट फ्रैंक की वैश्विक रिपोर्ट अर्बन फ्यूचर से मिली है।
इस रिपोर्ट के अनुसार बीते 5 सालों में मुंबई में आय में लगातार वृद्धि हुई है, जबकि इन 5 सालों के दौरान मुंबई में घरों की कीमत में मामूली वृद्धि देखी गई है। घरों की कीमत में मामूली सी बढ़त होने के कारण मुंबई दुनिया के दूसरे शहरों के मुकाबले अधिक सस्ता शहर बन गया है। लेकिन भारत में रियल एस्टेट के बाजार के मामले में मुंबई अभी भी सबसे महंगा शहर है। नाइट फ्रैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है मुंबई में घरों की कीमत 8 फ़ीसदी की दर से बढ़ी है, जबकि इस दौरान आय में 20.4 फ़ीसदी से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई।
इस सर्वेक्षण में आय और घरों के बीच की कीमत के अंतर को समझने के लिए दुनिया के 32 शहरों को चुनकर उनका मूल्यांकन किया गया। इस रिपोर्ट के अनुसार सैन फ्रांसिस्को आय वृद्धि के मामले में नंबर वन पर है, जहां आय वृद्धि 25 फ़ीसदी की दर से रही। जबकि एम्स्टर्डम शहर घरों की कीमत की बढ़ोतरी के मामले में दुनिया में नंबर एक पर रहा। यहां 63.6 फ़ीसदी की दर से घरों की कीमत में वृद्धि देखी गई है। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बने रहे हमारे साथ।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname