फलों को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद कहा जाता है। शरीर को फिट एंड फाइन रखने के लिए डॉक्टर अक्सर फलों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते है, लेकिन कुछ चीजों के साथ फलों का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। तो किन चीजों का इस्तेमाल फलों के साथ हो सकता है खतरनाक आइए जानते हैं।
ऐसे ना करें फलों का सेवन- रोजाना फलों का सेवन अच्छी आदत है, लेकिन अगर सही तरीके से इनका सेवन नहीं किया जाए तो यह हानिकारक भी हो सकते हैं। जी हां कुछ फलों का सेवन सावधानी के साथ करना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है।
1- संतरा और गाजर का मिक्स जूस बाजार में कई जगह पर मिलता है, लेकिन संतरा और गाजर का मेल जहर का काम करता है। इसके सेवन से सीने में जलन और गुर्दों में समस्या हो सकती है।
2- अक्सर फ्रूट सैलेड में अमरूद और केले का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन ये दोनों ही फल पेट में गैस बनाने का काम करते हैं जिससे सर दर्द और पेट दर्द होने लगता है।
3- दूध और अनानास को एक साथ मिक्स करके कभी नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व शरीर में नशा और आलस पैदा करते हैं।
4- अगर आप पपीते पर नींबू निचोड़ कर खाते हैं तो यह आपको एनीमिया का मरीज बना सकता है व साथ ही पाचन में समस्या पैदा होती है।
इस विषय पर अगर आपके कोई सवाल हो तो हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।
No comments:
Post a Comment