प्रियंका गांधी के विश्वनाथ मंदिर जाने पर आपत्ति, वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, March 19, 2019

प्रियंका गांधी के विश्वनाथ मंदिर जाने पर आपत्ति, वकीलों ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

प्रियंका गांधी ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर निकली प्रियंका तय कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च को वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जाने वाली है। लेकिन उससे पहले ही प्रियंका का काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम विवादों में आ गया है।

दरअसल वाराणसी के वकीलों ने प्रियंका गांधी के विश्वनाथ मंदिर दर्शन पर अपनी आपत्ति जताई है। वाराणसी के वकील कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने प्रियंका की विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पर आपत्ति जताते हुए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। चिट्ठी में लिखा गया है कि विश्वनाथ मंदिर में ईसाई धर्म के लोग दर्शन पूजा नहीं कर सकते है।

त्रिपाठी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा से शादी के बाद प्रियंका  गांधी ईसाई हो गई है। उनका कहना है प्रियंका का सनातन धर्म, मंदिर और उसकी पूजा पद्धति से कोई वास्ता या सरोकार नहीं है, इसलिए उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाए।

प्रियंका के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने का विरोध करना कितना सही है? आपकी क्या राय है इस बारे में हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname