बीजेपी के लिए सर दर्द बने बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर एक बार पीएम मोदी पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। शत्रुघ्न ने पीएम मोदी द्वारा महागठबंधन को महा मिलावट कहने पर तंज कसा है।
शत्रुघ्न ने ट्वीट करते हुए कहा, "सर जी, आपके मुताबिक विपक्ष का 20 से ज्यादा पार्टियों का गठबंधन महा मिलावट है, लेकिन आप यह भूल रहे हैं आपको 40 से ज्यादा पार्टी सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे में आप बताएं, आप इसे क्या कहेंगे? महागिरावट। शत्रुघन यहीं पर नहीं रुके उन्होंने आगे लिखा, मोदी जी यही समय है जब आप अपने किए वादों को पूरा करके वादों और प्रदर्शन के बीच की खाई को भरें।
शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा, आपने जो 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया था उनका क्या हुआ? क्या आप उनमें से किसी एक शहर का नाम बता सकते हैं? अगर कप्तान ताली का हकदार है तो गाली भी कप्तान को ही मिलनी चाहिए। आपको बता दें शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय से पीएम मोदी और उनकी नीतियों के खिलाफ बोलते रहे हैं।
आपकी क्या राय है शत्रुघ्न सिन्हा के इन ट्वीट के बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment