जानिए किन फलों से बढ़ता है खून, खून की कमी को दूर करने में मददगार हैं ये फल - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 6, 2019

जानिए किन फलों से बढ़ता है खून, खून की कमी को दूर करने में मददगार हैं ये फल

शरीर के लिए खून सही मात्रा में होना बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती है साथ ही शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है इसीलिए डॉक्टर हमेशा फल खाने की सलाह देते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन फलों को खाने से आपके शरीर में बढ़ेगी खून की मात्रा, कौन से फल करेंगे खून को साफ और शरीर रहेगा हमेशा तंदुरुस्त, आइये जानते है।
फल सेहत के लिए तो अच्छे होते ही हैं साथ ही शरीर की कई परेशानियों को भी दूर करते हैं। अनार, आम, सेब और खुमानी ऐसे फल है जो शरीर को ताकत देने के साथ खून की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। अनार में आयरन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं ये शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते है। खून की कमी को दूर करते है।
आम रसीला होने के साथ ही आयरन से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल एनीमिया को दूर करता है। रोज एक सेब खाने से डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती साथ ही सेब उन फलों में से एक है जो ब्लड काउंट को बढ़ाने में सहायक है। खुमानी में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर में खून की कमी को दूर कर एनीमिया से बचाता है। विटामिन सी से भरपूर कीवी भी खून बढ़ाने में मददगार है और संतरा भी खून की कमी को दूर करता है, साथ ही खून को भी साफ करता है।
उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname