वेलेंटाइन डे वीक का तीसरा दिन जिसे आप और हम चॉकलेट डे के नाम से पुकारते हैं ये दिन किस लिए और क्यों मनाया जाता है इसका अंदाजा तो आप इसके नाम से ही निकाल सकते हैं। लेकिन आज के लेख हम आपको चॉकलेट डे के बारे में कुछ जानकारी देंगे, तो आइये जानते है।
वैलेंटाइन डे वीक का तीसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है और यह हर साल फरवरी की 9 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यह पश्चिमी देशो में कई सालों से मनाया जा रहा है अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन भारत के लोग भी इस दिन को बड़े ही मजेदार तरीके से मनाते हैं। इस दिन आप अपने किसी भी चाहने वाले को चॉकलेट देते हैं और उन्हें उनके स्पेशल होने का एहसास कराते हैं। वर्तमान समय में इस दिन को हर कोई मनाने लगा है। इस दिन सभी लोग अपने क़रीबी रिश्तेदारों को चॉकलेट उपहार में देते हैं लेकिन यह दिन प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े के लिए खास है और वह इसे अलग ही अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हैं।
वेलेंटाइन डे का पूरा सप्ताह प्यार करने वालों का ही होता है इसलिए खासतौर पर प्यार करने वाले इस दिन एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस दिन को यादगार बनाने के लिए प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताते हैं। रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं। चॉकलेट डे दिल में एक अलग ही ऊर्जा भर देने वाला दिन होता है इस दिन को दोस्त, बच्चे और बड़े सभी बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।
चॉकलेट डे सभी का पसंदीदा दिन है और हो भी क्यों ना इस दुनिया में भला कौन ऐसा इंसान होगा जिसे चॉकलेट पसंद न हो। आज के समय में नवयुवतियों में सबसे ज्यादा खाये जाने वाली चीज चॉकलेट ही है। एक आकड़ो के मुताबिक़ इस दिन पूरी दुनिया में लगभग 1 अरब से भी अधिक चॉकलेट बेचीं जाती हैं। अगर आपका कोई दोस्त या आपकी प्रेमिका आपसे गुस्सा है या आपसे बात नहीं कर रही है तो इस दिन उसे चॉकलेट दें और साथ में सॉरी बोल दे। इससे आप दोनों के बीच का प्यार और अधिक मजबूत होगा। उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके ज़रूर बताएं।
No comments:
Post a Comment