लड़कियों की शर्ट में बाएं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाएं तरफ बटन क्यों होते हैं, जानिए - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 24, 2019

लड़कियों की शर्ट में बाएं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाएं तरफ बटन क्यों होते हैं, जानिए

सभी की तरह आपने भी इस बात पर गौर किया ही होगा कि लड़कों की शर्ट मैं बटन राइट साइड में होते हैं जबकि लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड में होते हैं। बहुत से लोगों को इसके पीछे का सही कारण मालूम नहीं होता है और इसी वजह से वह अपने आप से इसके बारे में कई लॉजिक लगा लेते हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड बटन होने के पीछे कई सारे कारण मौजूद है और अगर आप भी नहीं जानते कि ऐसा क्यों है तो आइए जानें लें।

1- सबसे पहली वजह यह है कि उन्नीसवीं शताब्दी में हाई सोसाइटी की महिलाएं 1 दिन में कई सारे वस्त्र पहनती थी और उनको कपड़े पहनाने का कार्य उनकी नौकरानी करती थी। ऐसे में उनकी नौकरानी को लेफ्ट साइड बटन वाले कपड़े पहनाने में आसानी होती थी जबकि पुरुष उच्च वर्ग के हो या निम्न वर्ग के हमेशा से ही अपने वस्त्र स्वयं ही पहनते आए हैं।

2- पुराने जमाने में महिलाएं घुड़सवारी करती थी और ऐसे में वे लेफ्ट साइड बटन वाली शर्ट पहनती थी ताकि हवा की वजह से उनकी शर्ट खुले नहीं और कुछ दिखाई ना दे।

3- तीसरा कारण यह माना जाता है कि महिला और पुरुषों की शर्ट में अंतर करने का यह सरल और सबसे अच्छा तरीका है जिसमें कोई एक्स्ट्रा कॉस्ट नहीं लगती है और आसानी से दोनों में अंतर किया जा सकता है।

4- एक मान्यता के अनुसार पुराने जमाने में पुरुष अपने दाएं हाथ में तलवार थामे रखते थे और महिला अपने बाएं हाथ में अपने बच्चो को पकड़े रखती थी जिस कारण दोनों के कपड़ों के बटन में यह अंतर है।

5- इन सभी कारणों से एक कारण अधिकतर लोग मानते हैं और वह यह है कि जिन कंपनियों के द्वारा भारी मात्रा में लड़के और लड़कियों की शर्ट बनाई जाती हैं  वहां इस मामूली अंतर से उनका काम आसान हो जाता है और वह बहुत ही आसान तरीके से लड़के और लड़कियों की शर्ट में अंतर पता कर लेते हैं।

तो दोस्तों अब आपको भी समझ आ गया होगा की लड़कों की शर्ट में बटन राइट साइड में और लड़कियों की शर्ट में लेफ्ट साइड में क्यों होते हैं। आपका क्या कहना है इस बारे में कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname