आम चुनाव से पहले जनता को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक में घर खरीदने वालों को बड़ी छूट का ऐलान किया गया है। अंडर कंस्ट्रक्शन हाउस पर जीएसटी को 12 फ़ीसदी से घटाकर 5 फ़ीसदी कर दिया गया है। वहीं अफोर्डेबल हाउस पर 1 फ़ीसदी जीएसटी लगेगा और कहां-कहां सरकार ने छूट दी हैं आइए जानते हैं।
अपने घर का सपना देख रहे लोगों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार द्वारा करो में बड़ी कटौती की गई है, लोगों को इसका इंतजार लंबे अरसे से था लेकिन अब जाकर उनकी यह उम्मीदें पूरी हुई है। आम चुनाव से पहले जीएसटी काउंसिल की अंतिम बैठक में अंडर कंस्ट्रक्शन और अफोर्डेबल हाउस पर जीएसटी की दरों में भारी कमी की गई है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि अंडर कंस्ट्रक्शन हाउस पर जीएसटी की दर को 12 से घटाकर 5 फ़ीसदी कर दिया गया है जबकि अफॉर्डेबल हाउस पर अब 8 फ़ीसदी की जगह सिर्फ 1 फीसद ही जीएसटी लगेगा।
इसके साथ ही अफोर्डेबल हाउस का दायरा 45 लाख कर दिया गया है। दिल्ली- एनसीआर, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहर में यह 60 वर्ग मीटर और 45 लाख एवं बाकी शहरों में 90 वर्ग मीटर और 45 लाख के मकान अफोर्डेबल हाउस के अंतर्गत आएंगे। नई दरें 1 अप्रैल 2019 से लागू होंगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

No comments:
Post a Comment