नहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानिये कितनी थी उम्र (world oldest man die) - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 20, 2019

नहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानिये कितनी थी उम्र (world oldest man die)


दोस्तों आपके हिसाब से कोई व्यक्ति इस दुनिया में कितना जी सकता है नहीं जानते तो बता दें की दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति का 113 साल की उम्र में निधन हो गया है।  इस व्यक्ति का नाम मसाजो नोनाका था और यह जापान के रहने वाले थे। उनकी मृत्यु बीते रविवार यानि कल उनके घर पर हुई वे अल्बर्ट आइंस्टीन के दौर में पैदा हुए थे । जानकारी के मुताबिक नोनाका का जन्म साल 1905 में हुआ था और इनका नाम  दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रुप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

नोनाका एक बड़े परिवार में पैदा हुए थे उनकी एक बहन और छह भाई थे उनकी शादी साली 1931 में हुई और उनकी शादी से उन्हें 5 बच्चे है। नोनाका के पोते यूको अपने दादा की मृत्यु पर बेहद दुखी है।  नोनाका का टोक्यो शहर में एक होटल था और वह अपनी मृत्यु तक अपने सारे काम बेहद सही ढंग से कर रहे थे बिना की परेशानी के उनकी  मृत्यु हुई वरना इस उम्र तक आते-आते  तो इंसान को कई शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ता है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जापान में में हर 4 में से 1 व्यक्ति की उम्र 65 साल से ज्यादा है और यहां सबसे अधिक लंबी उम्र के लोग रहते हैं। ज्ञात जानकारी के अनुसार आज तक के सबसे उम्रदार  व्यक्ति जीन लुइस की मृत्यु 122 साल की उम्र में हुई थी।

आशा करते हैं की दी गयी जानकारी आपको बेहद पसंद आई होगी ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname