रात के समय कपड़े बाहर सुखाना और धोना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है कारण - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 8, 2019

रात के समय कपड़े बाहर सुखाना और धोना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है कारण

अगर आप भी रात के समय कपड़े धोते हैं तो यह खबर आपके रोंगटे खड़े कर देगी। कपड़ों के साथ एक गलती कभी ना करें नहीं तो उन कपड़ों की मदद से नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश कर जाएगी। दोस्तों यह बात बिल्कुल सच है कि वर्तमान समय की भागम-भाग भरी जिंदगी में किसी के पास भी समय नहीं है और ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग मजबूरन दिन के कुछ काम को रात में करते हैं। लेकिन किसी को शायद इस बात का अंदाजा नहीं होता कि धर्म शास्त्रों में रात में कुछ काम करने के लिए स्पष्ट मना किया गया है।

शास्त्रों के अनुसार दिन के कामों को रात में करना कतई नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें जो लोग रात में कपड़े धोते हैं वह लोग अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा को बुलाने का काम करते हैं। अब आप जानना चाहते हैं कि आखिर इसके पीछे का तर्क क्या है जो कि रात में कपड़े धोने के लिए स्पष्ट मना किया गया है तो चलिए वह भी आपको बता दे।

 
1- दोस्त जापान और चीनी वास्तु के अनुसार जो लोग दिन के कार्य रात में करते हैं अर्थात कपड़ों को अगर रात में धोकर बाहर सुखा देते हैं तो कपड़ों के अंदर बाहर उड़ रही नकारात्मक ऊर्जा समाहित हो जाती है और उन कपड़ों की मदद से उस व्यक्ति को हानि पहुंचाती है जो कि उनको पहनता है। आप ऐसा करने पर किसी मुसीबत में पड़ सकते है। इसके पीछे कारण यह है कि ऐसा माना जाता है कि सूरज की रोशनी में कपड़े सुखाने से कपड़ों में से नकारात्मक शक्तियां बाहर निकल जाती हैं और कपड़ों के अंदर एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन जब आप रात को अपने कपड़े बाहर सुखाते हैं तो चन्द्रमा की रोशनी में कपड़ों में से नकारात्मक ऊर्जा बाहर नहीं निकल पाती है और रात में धोये हुए कपडे पहनने से यह नकारात्मक ऊर्जा आपमें बुरा असर डालती है।

2- इसका दूसरा मुख्य कारण यह भी है कि जब कपड़ों को सूरज की रोशनी में सुखाया जाता हैं तो उन कपड़ों में मौजूद कीटाणु और हानिकारक जीवाणु सूरज कि रोशनी और गर्माहट में ख़त्म हो जाते हैं। लेकिन जब हम रात में कपड़े सुखाते हैं कपडे धीरे-धीरे सुख तो जाते है पर सूरज की रोशनी और गर्मी ना मिलने की वजह से कपड़ों में मौजूद हानिकारक कीटाणु ख़त्म नहीं हो पाते है जो हमारे शरीर में फंस जाते हैं और अनेक भयानक बीमारियों को जन्म देते हैं।

दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि आप के साथ कुछ भी गलत तो दिन के काम दिन में ही करें और रात के काम रात में ही करें और अगर मजबूरी में कपड़े रात में धोना पड़ जाए तो कपड़ों को बाहर सुखाने के बजाय अपने कमरे में ही सुखाये। ऐसा करने पर कुछ हद तक कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

उम्मीद करते हैं दोस्तों की आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आपका क्या कहना है इस बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname