भारत में बजट बनाए जाने की परम्परा का इतिहास काफी पुराना है। वर्षो से बजट पेश किया जा रहा है, समय के साथ-साथ इसके तौर तरीकों में कई बदलाव आये है और कई कीर्तिमान भी बने। आज के लेख में हम जानेंगे कुछ ऐसी ही रोचक बातें बजट के बारे में।
1- भारत देश का पहला बजट 1860 में ब्रिटिश सरकार के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था।
2- आर के शनमुखम चेट्टी ने 1947 में स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया था।
3- बजट की छपाई पहले राष्ट्रपति भवन में कि जाती थी। साल 1980 से वित्त मंत्रालय के भीतर ही बजट को प्रिंट करने की शुरुआत हुई।
4- बजट प्रिंटिंग की शुरुआत करने से पहले वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को हलवा खिलाया जाता है।
5- बजट की प्रक्रिया इतनी कठिन होती है कि वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ दिन अपने परिवार से अलग रहना पड़ता है।
6- प्रथम महिला जिन्होंने बजट पेश किया इंदिरा गांधी थी उन्होंने आपातकाल के समय बजट पेश किया था।
7- पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए वित्त मंत्री की भूमिका निभाई और बजट को पेश किया था।
8- 10 बार बजट पेश करने वाले मोरारजी देसाई देश के अकेले शख्स थे।
9- सी डी देशमुख RBI के पहले ऐसे गवर्नर थे जिन्होंने वित्त मंत्री की भूमिका निभाते हुए बजट पेश किया व उसके बाद मनमोहन सिंह दूसरे गवर्नर थे जिन्होंने ऐसा किया।
10- के सी नेगी इतिहास के मात्र एक ऐसे वित्त मंत्री है जो अपने कार्यकाल में बजट पेश नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें सिर्फ 35 दिन तक वित्त मंत्री बने का मौका मिला था।
ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आप हैं तो हम हैं।
No comments:
Post a Comment