नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है । आचार्य चाणक्य एक महान ज्ञानी के साथ साथ एक अच्छी नीति कार भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों में मनुष्य जीवन को सुख कर बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई है। आज के इस लेख में हम आपको आचार्य चाणक्य जी के द्वारा बताए हुए ऐसे 4 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ रहन मृत्यु के समान होता है। तो आइए जानते हैं कौन है वह चार लोग।
आचार्य चाणक्य अपने इस श्लोक में कहते हैं-
दुष्टा भार्या शठं मित्रं भृत्यश्चोत्तरदायकः ।
ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशयः ।।
इस श्लोक में आचार्य चाणक्य जी ने उन चार लोगों के बारे में बताया है जिन के साथ रहना मृत्यु के समान होता है।
1 - दुष्ट स्त्री- चाणक्य जी के अनुसार किसी भी दुष्ट स्त्री के साथ जीवन व्यतीत करना मृत्यु तुल्य है। क्योंकि दुष्ट स्त्री आपके जीवन में किसी भी तरह का सुख आने नहीं देती है। आप हमेशा ही उसके दुष्ट विचारों से प्रभावित रहेंगे और इसके साथ वह स्त्री दुष्ट आचरण करने लगे तो आपका उसके साथ एक ही घर में सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा और आपका जीवन मृत्यु के सामान हो जाएगा। अतः ऐसे बुरे आचरण करने वाली स्त्री के साथ कभी भी नहीं रहना चाहिए।
2 - झूठा मित्र- आचार्य चाणक्य कहते है किसी भी झूठे मित्र के साथ नहीं रहें। क्योंकि झूठ बोलने वाला व्यक्ति स्वयं तो किसी न किसी संकट में फंस जाता है परंतु उसी के साथ अन्य लोगों को भी उसी संकट में खींच लेता है। झूठा मित्र आपकी झूठी तारीफ कर आपसे गलत काम भी करवा सकता है। कभी वह आपको झूठी खबर देकर आप के काम बिगड़ सकता है। अतः झूठे मित्र के साथ रहने पर आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। जो कभी मृत्यु तुल्य भी हो सकता है।
3 - बदमाश नौकर- चाणक्य कहते हैं नौकर और मालिक के रिश्ते में हमेशा दूरी होनी चाहिए। यदि कोई नौकर बदमाश है तो वह आपका बहुत बड़ा नुकसान कर सकता है। यदि आपने किसी कारण से अपने नौकर को डांट दिया और इस बात से गुस्सा होकर वह आपके विरुद्ध कोई काम कर सकता है। बदमाश नौकर अगर लालची है तो आपके समक्ष हमेशा पैसे की मांग रखता है और समय आने पर आप की संपत्ति की चोरी कर भाग भी सकता है। ऐसे बदमाश नौकर के साथ कभी नहीं रहना चाहिए।
4 - विषैला सांप- अगर आपके घर के पास कोई विषैला सांप रहता है या फिर किसी विषैले सांप का बिल है तो उसे कभी भी नज़र अंदाज ना करें उस विषैले सांप को तुरंत वहां से हटा देने में ही भलाई है। अन्यथा कोई भयंकर दुर्घटना घट सकती है। अगर घर में छोटे बच्चे हैं तो वह उन्हें भी काट सकता है और इसी कारण से उनकी मृत्यु भी हो सकती हैं। तो दोस्तों यह थे वह चार लोग जिनके साथ रहना मृत्यु के साथ रहने समान है। इनसे हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए । ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे साथ । हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद! क्योंकि आप हैं तो हम हैं।
No comments:
Post a Comment