लो आ गई उड़ने वाली कार: बुकिंग हुई शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगा अब छुटकारा - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 17, 2018

लो आ गई उड़ने वाली कार: बुकिंग हुई शुरू, ट्रैफिक जाम से मिलेगा अब छुटकारा

 ब्रिटेन में दुनिया की पहली उड़ने वाली कार पीएएल-वी की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है  साल 2020 तक फ्लाइंग कार की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। फ्लाइंग कार बनाने वाली कंपनी के मुताबिक शुरुआत में यह कार ब्रिटेन, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में उपलब्ध कराई जाएगी। जिसकी कीमत 320000 पौंड यानि करीब 2 करोड 89 लाख रुपये रखी गई है। पेट्रोल से चलने वाली थ्री व्हीलर फ्लाइंग कार एक बार में 1287 किलोमीटर चल सकती है और 482 किलोमीटर उड़ सकती है।
 जमीन पर यह फ्लाइंग टैक्सी 99 bhp पावर जनरेट करेंगी और 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकेगी। जबकि हवा में 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकती है। इसकी सबसे कम स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस उड़ने वाली कार की खासियत यह है कि इस कार को ड्राइव मोड से हेलिकॉप्टर मोड में जाने के लिए महज 10 मिनट लगते हैं।
664 किलो वजनी इस फ्लाइंग कार को सुरक्षित लैंड करने के लिए 330 मीटर रोड की जरूरत होती है। इसके अलावा इस फ्लाइंग टैक्सी को 3500 मीटर यानी 3.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ाया जा सकता है और इसकी बैटरी 500 किमी की दूरी 4.3 घंटे में पूरी करती है और वह भी एक बार चार्ज करने पर । तो दोस्तों हमें उम्मीद है कि आज की जानकारी आपको पसंद आई होगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारियों के लिए बने रहिए। हमारे साथ हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद! क्योंकि आप हैं तो हम हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname