नमस्कार मित्रों, आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बात सही है कि किसी भी इंसान के पैर की उंगलियों से ही उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। आज के लेख में हम आपको बताएँगे की आपके पैर की उंगलियां आपके बारे में क्या कहती है।
ऐसे व्यक्ति जिनके पैर का अंगूठा बड़ा हो लेकिन बाकी उंगलियां छोटी और एक समान हो- ऐसे लोग काफी शांत और व्यक्तित्व के होते हैं। यह अपने हर कार्य को बहुत ही शांतिपूर्वक करना पसंद करते हैं। ये काफी धैर्यवान होते। इन लोगों को किसी भी झगड़े में पढ़ना पसंद नहीं होता है। प्यार की दृस्टि से यह लोग बहुत ही गंभीर होते हैं। एक बार यदि इन्हे किसी से प्यार हो जाये तो फिर सारी उम्र ये अपने प्यार का साथ निभाते हैं।
ऐसे व्यक्ति जिनके पैर के अंगूठे से सभी उंगलियां घटते क्रम में हो- ऐसे लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। अन्य लोगों पर अपना वर्चस्व दिखाना इनके स्वभाव में होता है। ये चाहते हैं कि हर जगह उनका मान-सम्मान हो और लोग उनकी इज्जत करें। ये लोग बहुत गुस्सैल किस्म के होते है। ऐसे लोग अपने स्वभाव की वजह से अपने पार्टनर पर भी हावी होते हैं।
ऐसे व्यक्ति जिनके पैर का अंगूठे के बराबर की दोनों उंगलियां सामान हो- ऐसी उंगलियों के शेप वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं। यह लोग जो भी करते हैं पूरे मन लगा कर करते हैं और अपनी सारी मेहनत उसमें झोंक देते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार वालों के प्रिय होते हैं। क्योंकि ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।
ऐसे व्यक्ति जिनके पैर के अंगूठे के बाद वाली उंगली सभी उंगलियों से बड़ी होती है- ये लोग बाकी सब की तुलना में बहुत ही रचनात्मक होते हैं। और अपने काम को बड़े ही अलग ढंग से करना पसंद करते है। अपने जीवन को लेकर इन का नजरिया बहुत ही अलग होता है। इसलिए ये लोग अपनी लाइफ की प्लानिंग भी बहुत ही अलग तरीके से करते हैं। इनको अपने परिवार जनो से बहुत प्यार प्राप्त होता है। धन्यवाद।
No comments:
Post a Comment