भारत के अलावा दुनियाभर के इन देशों में भी दिवाली का पर्व मनाते है, पर ज़रा हटके - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 5, 2018

भारत के अलावा दुनियाभर के इन देशों में भी दिवाली का पर्व मनाते है, पर ज़रा हटके





नमस्कार दोस्तों, अकेले भारत में ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली के पर्व को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सिर्फ हमारे देश भारत में ही नहीं अपनी रोशनी उन देशों में भी बिखेरता है जहां हिंदुओं की बड़ी आबादी बसती है। सच्चाई यह है कि जैसे-जैसे भारतीय प्रवासियों की संख्या में इजाफा हो रहा है वैसे-वैसे दिवाली मनाने वाले देशों की संख्या भी बढ़ रही है। यही कारण है कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के दूसरे देशों में भी दिवाली पर आधिकारिक अवकाश होता है।

सिंगापुर- सिंगापुर में हिंदुओं की बड़ी आबादी रहती है, यहाँ पर 18 हिंदू मंदिर है। यहां सेरंगूं नाम की रोड दिवाली के लिए मशहूर है। यहां सभी भारतीय मिलकर बिना पटाखों के दिवाली मनाते हैं।
थाईलैंड- एक ऐसा देश है जो सिर्फ दीपावली ही नहीं बल्कि दुनिया के कई त्योहारों को बड़े ही अनोखे ढंग से मनाता है। थाईलैंड में दिवाली को Lam Kriyongh के नाम से मनाया जाता है। यहां इस उत्सव में केले के पत्तों के दिए बनाकर उनमें सिक्का और उस पर मोमबत्ती रखने की परंपरा है। इसके बाद दिए को नदी के बहाव में छोड़ दिया जाता है। साथ ही यहां के लोग एक दूसरे को बधाई देते है और मिलकर-जुलकर भोजन करते हैं।
जापान- जापान के लोगों का दिवाली मानाने का तरीका भारतीयों से बिल्कुल अलग है यहां लोग अपने बगीचों में कागज से बने पर्दे लटका देते हैं। साथ ही वे उड़ने वाली लालटेन को आकाश में छोड़ देते हैं। जिन्हें देखकर कोई भी अपनी नजरों इन उड़ने वाली लालटेन से हटाना नहीं चाहेगा।
श्रीलंका- श्रीलंका भारत का पड़ोसी देश होने के साथ-साथ महाकाव्य रामायण से भी जुड़ा हुआ है यही कारण है कि श्रीलंका के निवासियों के लिए भी दिवाली का त्योहार खास महत्व रखता है। यहां दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों को चीनी मिट्टी के दीयों से सजाते हैं।
मलेशिया- मलेशिया में पठाखे जलने पर प्रतिबन्ध  है इसलिए यहां की दिवाली में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां पर दिवाली को खड़ी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। मलेशिया में दक्षिण भारतीय परंपरा के साथ मनाई जाती है। दोस्तों यह लेख आपको कैसा लगा आप हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताइए और इस लेख को लाइक अवश्य ही कीजिए। धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname