नमस्कार दोस्तों, कानून हमेशा नागरिकों की सुरक्षा और न्याय के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। हर देश में कुछ ऐसे कानून होते हैं। जिनका पालन करना हर किसी के लिए अनिवार्य होता है। लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में कई ऐसे कानून है। जिन्हें जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। आज के लेख में हम आपको पाकिस्तान के कुछ अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में बताएँगे। तो चलिए दोस्तों जानते हैं ।
* पाकिस्तान में रमजान के महीने में घर के बाहर कुछ भी खाना गैर कानूनी है। अगर आप मुस्लिम नहीं हैं, फिर भी आपको यह नियम मानना जरूरी है। पाकिस्तानी लोग कहते की हमारे लिए मजहब ही सबकुछ है और किसी की भूख कुछ भी नहीं, जबकि खुदा ने भूखे को खाना खिलाना ही सबसे बड़ा मजहब बताया है।
* पाकिस्तान में किसी का भी मजाक उडाना आपको जेल भेज सकता है। और आप पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है ।
* पाकिस्तानी कानून के हिसाब से पाकिस्तान का प्रधानमन्त्री सिर्फ एक मुसलमान ही बन सकता है ।
* पाकिस्तान में त्योहारों की छुट्टियों के दौरान पीछे की सीट पर सवारी बैठाकर गाडी चलना गैर कानूनी है। पकिस्तान इस कानून के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला देता है।
* पाकिस्तान में कोई भी ट्रांसजेंडर्स आर्मी में भर्ती नहीं हो सकता है।जबकि पाकिस्तान में इन लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है।
* पाकिस्तान में कुछ अरबी शब्दों जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करना गैर कानूनी है।
* दुनियाँ में पाकिस्तान अकेला ऐसा देश है जहां तीन अलग-अलग कानून चलते है। पाकिस्तान पेनल कोड, दूसरा है शरिया कानून और तीसरा है। जिरगा कानून । हमारा मानना है की ऐसा इसीलिए है क्योंकि कानूनी तौर पर पाकिस्तान एक कमजोर देश है जहाँ हर किसी के अपने कानून है।
*पाकिस्तान में किसी की अनुमति के बिना फोन छूना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर आपको 6 महीने जेल हो सकती है।अब अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस बात को कैसे तय किया जाएगा कि किस ने किस का फोन छुआ है। तो आपको बता दें कि फोन मालिक के दिए गए बयान पर इस बात को तय किया जाता है। कि फोन चुराया गया है और उसी के आधार पर सजा सुना दी जाती है। वैसे अच्छा है की ऐसा फालतू कानून अपने देश में नहीं है।
*पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है और न ही इजराइल की करेंसी पाकिस्तान में मान्य है।पाकिस्तान की नजर में इजरायल देश ही नहीं है।और न ही वह इजराइल को नक़्शे में दिखाता है। इस वजह से कोई भी पाकिस्तानी नागरिक सीधे इजरायल नहीं जा पाता है।
* पाकिस्तान में साक्षरता दर मात्र 50% है। अनेक कारणों में से इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां पर अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं और आप की पढ़ाई पर 200000 से ज्यादा खर्च हो रहा है। तो इसके लिए आपको 5% टैक्स देना पड़ता है।
* पाकिस्तान में गर्लफ्रेंड बनाना और उसके साथ रहना गैर क़ानूनी है ऐसा करने पर आपको जेल जाना पड़ सकता है ।
No comments:
Post a Comment