सावधान! हर कदम पर होगा भारी नुकसान अगर नवरात्रि में करेंगे ये सब काम - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 10, 2018

सावधान! हर कदम पर होगा भारी नुकसान अगर नवरात्रि में करेंगे ये सब काम

नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोगों का स्वागत है। आज हम आप लोगों को बताएँगे की नवरात्रि के दौरान आप लोगों को भूल कर भी क्या-क्या कार्य नहीं करने चाहिए। मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने व कलश स्थापना करने के बाद आप लोगों को कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है।
नवरात्रि 9 दिनों का त्यौहार माना गया है। इन 9 दिनों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना अनेकों रूप में करी जाती है। नवरात्रि के दौरान उपवास करने वाले व्यक्ति को दाढ़ी-मूंछ का बाल नहीं कटवाने चाहिए। विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना वर्जित माना गया है। उपवास करने वाले व्यक्ति को खाने में अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए है। 9 दिनों तक सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दौरान नॉनवेज लहसुन प्याज इत्यादि का सेवन करने से बचे।
कलश स्थापना के बाद अगर आप लोगों ने घर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर रखी है तो आप लोगों को घर खाली छोड़ कर कहीं बाहर नहीं निकलना चाहिए। उपवास के दौरान शराब का सेवन पूर्ण रूप से वर्जित है। व्रत के दौरान तंबाकू के सेवन से व्रत का फल नहीं मिलता है। व्रत के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पूजा नहीं करनी चाहिए, मासिक धर्म के 7 दिनों तक पूजा वर्जित होती है।
नवरात्रि पर्व की 9 राते बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है। पहला दिन शैलपुत्री दूसरा ब्रह्मचारिणी तीसरा चंद्रघंटा चौथा कुष्मांडा, स्कंदमाता, छटा कात्यायनी सातवा कालरात्रि आठवां महागौरी और नवा सिद्धिदात्री की पूजा करी जाती है। जो कि मां के नौ रूप माने गए हैं। यह समय काल बहुत ही शक्तिशाली समय काल माना गया है। इस समय काल में नव दुर्गा की पूजा करने से आप लोगों को जो भी आपको फल चाहिए है, वह मिलता है।
नवरात्रि के पहले 3 दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए समर्पित किए गए हैं। यह पूजा उसकी ऊर्जा और शक्ति की जाती है। प्रत्येक दिन दुर्गा को अलग-अलग रूप में समर्पित किया गया है। त्यौहार के पहले दिन बालिकाओं की पूजा की जाती है। दूसरे दिन युवती की पूजा की जाती है। तीसरे दिन जो महिला परिपक्वता के चरणों में बहुत चुकी है उसकी पूजा की जाती है। देवी दुर्गा के विनाशकारी पहलू सब बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने से प्रतिपदा के प्रतीक माने गए हैं। यह बहुत शक्तिशाली काल  है तो इन दिनों आप लोगों को भूलकर भी यह कार्य नहीं करने चाहिए हैं। जो कि हमने आपको इस लेख के माध्यम से बताएं हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname