रावण जिंदा होकर फिर लौटेगा, यहां रखा है उसका मृत शरीर - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, October 14, 2018

रावण जिंदा होकर फिर लौटेगा, यहां रखा है उसका मृत शरीर

नमस्कार दोस्तों, श्रीलंका में आज भी रामायण से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। जो बीते हुए रामायण काल की इतिहास की गवाही देते हैं। इस बात को तो सभी जानते हैं कि जब भगवान राम और लंका अधिपति रावण के बीच युद्ध हुआ था। तब राम के हाथों रावण का वध हुआ था और रावण की अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को रावण के भाई विभीषण को सौंपा गया था।
विभीषण को लंका अधिपति रावण का शव सौपें जाने के बाद रावण का अंतिम संस्कार हुआ था या नहीं इस बात को शायद कोई भी नहीं जानता है। अगर हम कहें कि लंका अधिपति  रावण आज भी लंका में मौजूद है तो आप शायद इस बात पर यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यह हकीकत है। कहते हैं कि भगवान राम के हाथों युद्ध में मारे जाने के बाद कुछ राक्षसी कबीलों ने रावण की लाश को मम्मी बनाकर सुरक्षित रख लिया था। इस उम्मीद में की एक दिन रावण जिंदा हो जाएगा। शोधकर्ताओं की मानें तो आज भी रावण की मम्मी श्री लंका की  रैगला (रानागिल) में सुरक्षित है। इस बात को करीब 10000 साल हो चुके हैं। आज हम आपके सामने रावण का वह राज खोलने जा रहे हैं। जिसका जवाब पिछले 50 साल से खुद श्रीलंका सरकार खोज रही है। 
श्रीलंका के पुरातत्व विभाग ने कुछ समय पहले एक अजीबोगरीब दावा किया था। उनका दावा था कि त्रेता युग में जिस रावण को भगवान राम ने युद्ध में मार दिया था उसकी मम्मी जहां आज भी मौजूद है। दरअसल यह मम्मी रैगला के जंगलों में आज भी रखी हुई है। कहते हैं कि जब राम रावण युद्ध अपने अंतिम दौर पर था और रावण मारा जा चुका था। तब उसके वफादार सैनिक उसका शव लेकर गायब हो गए थे और उन्होंने रावण की लाश को मम्मी के रूप में सुरक्षित रख लिया था।
रैगला की घने जंगलों में 8000 फुट की ऊंचाई पर एक गुफा मौजूद है। जहां रावण ने तपस्या की थी। कहा जाता है कि इसी गुफा में रावण की मम्मी मौजूद है। रावण का शव जिस ताबूत में रखा गया है। उस खास किस्म का लेप लगा है जिससे वह ताबूत हजारों साल से जस का तस है। ताबूत की लंबाई 18 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। कहा जाता है किसी ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना दबा हुआ है। रैगला के घने जंगलों और गुफाओं में कोई नहीं जाता क्योंकि जहां जंगली और खूंखार जानवरों का बसेरा है। जिसकी रखवाली खतरनाक नाग और खूंखार जंगली जानवर करते हैं। 
पुराणों में लिखा है कि रावण त्रेतायुग का सबसे ताकतवर राजा था और भगवान राम की पत्नी सीता का हरण कर वह लंका ले गया था राम रावण युद्ध युग में हुआ जिसके प्रमाण आज भी श्रीलंका में सुरक्षित हैं रावण की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी विभीषण को सौंपी गई थी लेकिन लंका की राजगद्दी को संभालने की जल्दी में विभीषण ने रावण के शव को वैसे ही छोड़ दिया था जिसके बाद रावण के शव को नाग कुल के लोग अपने साथ ले गए थे 
नाग कुल के लोगों को यकीन था कि रावण की मौत नहीं हो सकती और वह फिर से जीवित हो जाएगा । उन्होंने रावण को फिर से जीवित करने की कई बार कोशिश भी की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने रावण के शव को सुरक्षित रखने के लिए कई की केमिकल्स का इस्तेमाल किया और उसे मम्मी के रूप में रख दिया। श्रीलंका के रामायण रिसर्च सेंटर और वहां के पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर रामायण से जुड़ी ऐसी 50 जगहों को ढूंढ निकला है जिनका पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व है और उनका रामायण में भी जिक्र मिलता है। अब वहां की सरकार इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। जिसमें भारत की मदद कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname