पांच आम का स्वाद एक ही पेड़ से, हैरान मत हों अब ये संभव है - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 30, 2018

पांच आम का स्वाद एक ही पेड़ से, हैरान मत हों अब ये संभव है

 नमस्कार दोस्तों, यदि आपको एक ही पेड़ से अगर पांच तरह के आम का स्वाद मिले तो ?? यह सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लगता हो, लेकिन यह कर दिखाया है बिहार के कृषि वैज्ञानिकों ने। वैज्ञानिकों ने आम के एक ऐसे पौधे की नस्ल को इजाद किया है। जिस पर  पांच प्रजातियों के आम एक साथ, एक ही पेड़ पर लगते है। और यह आम का पेड़ अन्य पेड़ो की तुलना में जगह भी कम घेरता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से खैरा प्रखंड के सिंगारपुर के किसान राम प्रसाद ने इन आम के पेड़ो की नयी प्रजाति विकसित की है। राम प्रसाद ने उद्यान में ऐसे पौधे प्रदर्शनी के रूप लगाए है । ऐसे पौधों की बिक्री से राम प्रसाद की आय में वृद्धि हुई है। और उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आम के एक पेड़ में पांच प्रजातियां यथा मालदह, बंबई, जर्दालु, गुलाबखास एवं हिमसागर का स्वाद मिल सकता है। 
साथ ही एक ही पेड़ में पांच प्रजातियों के आम लगने से जहां किसानों की आय में भी वृद्धि होगी, वहीं कम जगह में फैलने की वजह से जमीन भी ज्यादा नहीं लगेगी। किसान इस नए किस्म के पौधे को खूब पसंद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname