राशिफल: 1 अक्टूबर सोमवार , जानिये क्या लिखा है आपके नसीब में - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, September 30, 2018

राशिफल: 1 अक्टूबर सोमवार , जानिये क्या लिखा है आपके नसीब में

कैसा रहेगा आज का दिन और किसकी चमकेगी किस्मत। हर राशि का विस्तृत औऱ सटीक दैनिक राशिफल-
मेष - आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। दिन के प्रारंभ में आप मानसिक द्विधाओं में खोए हुए रहेंगे। आज मध्याहन के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन प्रफुल्लित बनेगा। आज प्रवास के आयोजन की भी संभावना है। धनविषयक बातों का आप आयोजन कर सकेंगे। आज अपनी मधुरवाणी और भाषा से आप किसी को भी मना सकेंगे। 
वृषभ - आज आपकी सर्जनात्मक तथा कलात्मक शक्तियों में वृद्धि हो सकती है। कार्य उत्साह और चौक्सी से करेंगे। लेकिन मध्याहन के बाद आपका मानसिक व्यवहार द्विधापूर्ण रहेगा। आपका आजका दिन मध्यमफलदायी रहेगा। इससे वैचारिक स्तर पर आप खोए रहेंगे। आज दिवस के प्रारंभ में आपको शारीरिक तथा मानसिकरुप से स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा। 
मिथुन - आज आप चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में भी मतभेद रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आप सभी कार्यों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप कार्य करने में उत्साह का अनुभव होगा।आर्थिक लाभ की संभावनाएँ हैं।आज आपका का दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवार का वातावरण भी परिवर्तित होगा। 
कर्क - आज आपका मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद आपके मन में विविध प्रकार की चिंताएँ उठेगी। जो कि पारिवारिक वातावरण को बिगाड़ सकती है। आज आप का दिन प्रातः काल में पारिवारिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायी समय है। स्त्रीवर्ग से लाभ होने का भी योग हैं। प्रियपात्र से भेंट होगी।आरंभित कार्य अधूरे रहेंगे। खर्च की मात्रा बढेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह - आज का दिन आपके लिए लाभदायी है। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएँगे। स्त्रीवर्ग से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा। आज आपका का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। व्यवसाय और व्यापार करनेवालों के लिए छोटे प्रवास के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। दांपत्यजीवन में आनंद रहेगा।
कन्या - आज नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है। मध्याहन के बाद नए कार्य का आयोजन कर सकेंगे। अपूर्ण कार्य पूर्णता की दिशा में आगे बढेंगे। आज आपके भीतर कुछ अधिक धार्मिकता और भष्मिमत्ता रहेगी। कार्यालय या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा।व्यवसाय में बढो़तरी की संभावनाएँ हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। मान-सन्मान मिलेगा।
तुला - आज आप खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें। मध्याहन के बाद आपको कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। विदेश में स्थित स्वजनों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नए आयोजन के लिए अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।धार्मिक कार्य होंगे।
वृश्चिक - आज आप मानसिकरुप से कुछ व्यग्रता का भी अनुभव करेंगे। आज मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। आज खान-पान में विशेषरुप से ध्यान दीजिएगा। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।आज दांपत्यजीवन को विशेषरुप से मना सकेंगे और उसके सुख का भी अनुभव कर सकेंगे। मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। 
धनु - आजका दिन आपके लिए  शुभफलदायी होगा। आर्थिक आयोजन भी बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। कार्यालय में सहकर्मचारीयों का सहयोग आपको मिलेगा। परिवारजन और मित्रों की धनिष्ठता में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन आनंददायी रहेगा। शरीर और मन से अस्वस्थ रहते हुए भी आप अपने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। सामाजिक रुप से सफलता मिलेगी। आज व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे।
मकर -  आज आपका पूरा दिन आनंद के साथ बितेगा। आज नौकरी में सहकार्यकरों का सहकार मिलेगा। आज मध्याहन के बाद रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा और अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक आयोजन भी आज आप अच्छी तरह से कर सकेंगे। वैचारिक स्तर पर विशालता और मधुरवाणी से आप अन्यजनों को प्रभावित कर सकेंगे। वाणी की मधुरता आपको नए संबंध बनाने में भी काम आएगी।
कुंभ - आज आपकी वैचारिक समृद्धि में वृद्धि होगी। अधिक परिश्रम करने परभी प्राप्ति कम होगी, फिरभी आपको अपना कार्य सरलतापूर्वक कर सकने का संतोष पाएँगे।मन में प्रफुल्लितता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।आज आप आपके प्रत्येक कार्य को आत्मविश्वासपूर्वक ठीक तरह से संपन्न कर सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते है। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार में भी आपको सफलता मिलेगी। फिरभी वाहन, मकान आदि के पत्रो से संबंधित कार्यवाही में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
मीन - आज आप किसीभी कार्य को दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ कर पाएंगे। आज पितृपक्ष से लाभ होने की भी संभावना है। संतानों के पीछे खर्च करेंगे। विद्यार्थीगण विद्याकीय क्षेत्र में अच्छी अभिव्यक्ति कर पाएँगे। आज आपको चिंता के भारीपन के स्थान में हलकेपन का अनुभव होगा। आपके आनंद और उत्साह में भी वृद्धि होगी। कौटुंबिक तथा आर्थिक विषयो पर आप अधिक ध्यान देंगे।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname