वजन घटाने के लिए सुबह-सुबह उठते ही करें ये काम - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, September 28, 2018

वजन घटाने के लिए सुबह-सुबह उठते ही करें ये काम





नमस्कार दोस्तों, शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।वजन बढ़ना आज एक आम समस्या बन गई है। आजकल बड़ों के साथ बच्‍चे भी मोटापे की समस्‍या का शिकार हो रहे हैं। फास्ट फ़ूड के ज्यादा सेवन,आरामदायक जीवनशैली, व व्यक्ति की आयु बढ़ने के साथ उसके शरीर में कुछ हार्मों‍स में भी परिवर्तन होता है। जो अक्सर वजन बढ़ाने में सहायता करते है। इसके अलावा भी कई अन्य कारण भी हैं।वजन बढ़ना बहुत नुकसानदायक है। यह कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए अपने शरीर को फिट रखना बहुत ही जरुरी है। तो आइए आज जानते है। कुछ ऐसे तरीके जिन्हे आप रोज सुबह उठ कर करने से वजन बढ़ने की समस्या को खत्म या उस पर काबू कर सकते है।



* सुबह उठते ही खाली पेट कम से कम 2 गिलास गुनगुना या ताजा पानी पीना चाहिए। रात को सोने के बाद रातभर पानी न पीने और खाने में गैप होने के कारण सुबह उठने पर शरीर डीहाइड्रेड हो जाता है। सुबह पानी पीने के कई फायदे होते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। और साथ ही जल्दी वजन भी कम होता है। 

* सुबह उठने के बाद कम से कम १० मिनट योग करना चाहिए, जिससे तनाव कम होता है। क्योंकि ज्यादा तनाव लेने से वजन बढ़ता है। 


 * सुबह उठ कर पानी में जीरा उबालकर और नींबू का रस मिलाकर पिएं ऐसा करने से जीरे इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम मेटाबॉलिज्म को फायदा पहुंचाते हैं। जिनती अच्छी तरह मेटाबॉलिज्म काम करता है। उतना ही जल्दी वजन कम होता है।




* सुबह उठ कर पानी में करी पत्ता उबालकर पिएं इससे शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं। ब्लड शुगर का स्तर कम होता है। और कम समय में वजन भी कम होने लगता है।



दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं।

 


No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname