उत्तर प्रदेश पुलिस की नई पहल: 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' के बाद अब 'जागते रहो-जागते रहो' - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 25, 2019

उत्तर प्रदेश पुलिस की नई पहल: 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' के बाद अब 'जागते रहो-जागते रहो'

अभी तक आप लोगों ने चौकीदार को लाठी-डंडे के साथ 'जागते रहो' बोलते देखा और सुना ही होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब सड़कों पर चौकीदार नहीं बल्कि पुलिस लोगों को 'जागते रहो' कहती दिखाई देगी। उत्तर प्रदेश की पुलिस अब आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ाने के लिए एक अनोखा प्रयास करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस नित्य नए कारनामे करते नजर आ रही है, कभी कुछ पर तारीफें होती हैं तो कुछ कर खींचातानी। इसी कड़ी में लखनऊ पुलिस ने अपराध रोकने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए अनोखा तरीका इजाद किया है। अब से रात्रि में गस्त के समय यूपी-100 की गाड़ियों में एक बिल्कुल नए तरह का सायरन सुनाई देगा, जिससे 'जागते रहो-जागते रहो' की आवाज आएगी।
शहर में गस्त बढ़ाने और बिना हेलमेट पहने यात्रियों को पेट्रोल पंप पर ईंधन देने से रोक लगाने (नो हेलमेट, नो पेट्रोल) के बाद लखनऊ पुलिस ने अब ये बेहद ही अनोखा तरीका खोज कर निकाला है, जिसमें लखनऊ पुलिस द्वारा परीक्षण के तौर पर हजरतगंज सर्किल की सभी गाड़ियों पर 'जागते रहो-जागते रहो' आवाज वाले सायरन लगाए गए हैं। अगर परीक्षण सफल रहता है तो इसे शहर के बाकी हिस्सों में भी प्रयोग में लाया जाएगा। 'जागते रहो' सायरन की मदद से क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार उनके द्वारा की जा रही इस नई पहल से शहर में हो रहे अपराधों पर कुछ लगाम जरूर लगेगी, अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि यूपी पुलिस की ये नई पहल अपराध रोकने में कितनी कारगर साबित होती है।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname