भारत में कई प्रकार की दालों का इस्तेमाल किया जाता है। फिर चाहे वह चने की दाल हो या मसूर की दाल, लेकिन इन्हीं दालों में शामिल उड़द की दाल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद तत्व शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं साथ ही डॉक्टर भी इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। दालों का भारतीय व्यंजनों में विशेष स्थान है। यह स्वाद में बेहतर होती है साथ ही सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होती है। लेकिन इनमें उड़द की दाल को सेहत के लिहाज से सबसे अहम माना जाता है। तो क्या है उड़द की दाल के फायदे आइए जानते हैं।
1- डायबिटीज, दस्त, त्वचा की समस्या आदि के इलाज में इसका इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को उड़द की दाल का इस्तेमाल करना चाहिए यह हमारे रक्त में इंसुलिन और ग्लूकोज का स्तर नियमित करने में उपयोगी होता है।
2- बदन दर्द में भी उड़द की दाल का प्रयोग शरीर के दर्द छुटकारा दिलाता है। साथ ही इस में पाए जाने वाले खनिज और विटामिन पाचन प्रक्रिया को बढ़ाते हैं।
3- पाचन से जुड़ी परेशानी में भी उड़द की दाल का इस्तेमाल फायदा पहुंचाता है साथ ही पेट फूलने, ऐठन आदि समस्या में भी राहत दिलाने का काम करती है।
4- उड़द की दाल में फास्फोरस, पोटेशियम, कैलशियम, मैग्निशियम आदि खनिज भरपूर होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। उड़द की दाल का सेवन शरीर में ऊर्जा स्तर में वृद्धि करती है साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का प्रभाव बनाए रखने में काफी मददगार होती है।
5- उड़द की दाल ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के साथ ही सूजन को मिटाने में भी सहायक होती है।

No comments:
Post a Comment