हर फल खाने का होता है एक सही समय, फलों का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो जानिए - WE ARE ONE

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 30, 2019

हर फल खाने का होता है एक सही समय, फलों का पूरा फायदा लेना चाहते हैं तो जानिए

यूं तो हर फल फायदेमंद होता है और डॉक्टर भी हमें रोजाना फलों के सेवन करने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के इस्तेमाल का एक सही समय होता है, जिससे उसका पूरा फायदा हमें मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है फलों के सेवन का सही समय और किस फल को कब खाना चाहिए।

अक्सर हम जब मन करता है या भूख लगती है तो फल खा लेते हैं, जिससे हमारी भूख तो मिट जाती है लेकिन हमें उस फल का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। जी हां, फलों के इस्तेमाल का एक सही समय होता है। जिससे हमारी भूख के साथ पोषक तत्वों की कमी भी दूर होती है।
1- खट्टे फल जैसे नींबू, नारंगी, अंगूर का इस्तेमाल सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे के बीच करना चाहिए। लेकिन इन फलों का इस्तेमाल कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए।
2- केला, सेब, नाशपाती, आडू, कीवी जैसे फलों का इस्तेमाल खाली पेट किया जा सकता है।

3- पाइनएप्पल में मौजूद ब्रोमलिन नामक एंजाइम प्रोटीन को पचाने का काम करता है इसलिए इसका इस्तेमाल खाना खाने के बाद करना चाहिए।
4- तरबूज एक ऐसा फल है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल अच्छा रहता है साथ ही जल्दी पच भी जाता है।
5- जिन लोगों को दिन में फलों के सेवन का समय नहीं मिल पाता उन लोगों को रात में सोने से कम से कम दो-तीन घंटे पहले सेवन करना चाहिए।
6- नारियल का पानी का इस्तेमाल कभी भी किया जा सकता है। पेट संबंधी समस्याओं में नारियल पानी कारगर साबित होता है।

7- आम की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका इस्तेमाल कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname